अंबिकापुर

Bike thieves arrested: अस्पताल, बाजार व मस्जिद के सामने से चुराई थी 8 बाइक, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Bike thieves arrested: चोरी करने के बाद छिपाकर रखे गए थे सभी 8 दोपहिया वाहन, बाइक चोरी के मामले में दोनों पूर्व में भी खा चुके हैं जेल की हवा
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 8:18 PM IST
Bike thieves arrested

अंबिकापुर. Bike thieves arrested: दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद किया है। दोनों आरोपियों (Bike thieves arrested) ने अस्पताल, मस्जिद, बाजार सहित शहर के अन्य स्थानों से बाइक चोरी की थी। इसके बाद उन्होंने वाहनों को छिपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


जानकारी के अनुसार मो. वसीम अहमद उर्फ सोनू शहर मोमिनपुरा का रहने वाला है। 5 जुलाई को वह नमाज अता करने शहर के जामा मस्जिद गया था। वहां से उसकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में विवेचना कर रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर संदेही सद्दाम हुसैन पिता शहादत हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी बकना थाना लुन्ड्रा एवं दीपक प्रजापति पिता प्रेमसाय उम्र 23 वर्ष निवासी बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसपर दोनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

कई स्थानों से की थी बाइक चोरी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शहर के जामा मस्जिद, फिरदौसी अस्पताल, तेज ब्लड बैंक, बुधवारी बाजार अजिरमा, जिला अस्पताल, गुदरी बाजार, कंपनी बाजार से कुल 8 नग दोपहिया वाहन चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से 8 नग दोपहिया वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दोनों पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

आरोपी सद्दाम हुसैन व दीपक प्रजापति दोनों शातिर बदमाश हैं। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में वे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। जेल से छुटने के बाद दोनों ने फिर से बाइक व अन्य दोपहिया वाहनों की चोरी शुरु कर दी थी।

Updated on:
12 Jul 2024, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज