अंबिकापुर

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Chhattisgrh Home Minister: भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, मंत्री, विधायक समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 8:39 PM IST
Chhattisgarh BJP Rally in Ambikapur
Chhattisgarh BJP Rally, अंबिकापुर में रैली में गृहमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य मंत्री, विधायक व पदाधिकारी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत गुरुवार को भाजपा सरगुजा ने शहर में विशाल पदयात्रा निकालकर आमसभा आयोजित की। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा (Home Minister Vijay Sharma) ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर घुसपैठियों के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रहा है और बांग्लादेश, श्रीलंका व नेपाल जैसे हालात पैदा करने की मानसिकता रखता है।

पदयात्रा अंबिकापु के पीजी कॉलेज मैदान से शुरू हुई। यहां से अंबेडकर चौक, गांधी चौक और घड़ी चौक होते हुए यात्रा कलाकेन्द्र मैदान पहुंची, जहां आमसभा हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और जिला प्रभारी गोपाल साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पदयात्रा और आमसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष (Surguja BJP President) भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक राजकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, हरपाल सिंह भामरा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

‘एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम’

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा जरूरी है, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दल इसे लेकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात का हवाला देकर युवाओं और आम लोगों को सडक़ों पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। बाबा साहेब के संविधान में भी विदेशी नागरिकों को मतदान का अधिकार नहीं देने का प्रावधान है। इसके बावजूद विपक्ष घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए सवाल उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान हटाए गए नामों को लेकर कांग्रेस सवाल कर रही है, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता थे, जिनका सत्यापन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ नाम ऐसे थे, जिनके संबंध में न तो संबंधित मतदाता सामने आए और न ही किसी ने दावा-आपत्ति की। कांग्रेस हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाती है, जबकि जीतने पर इसी चुनाव प्रक्रिया के तहत सरकार बनाने का दावा करती है।

Surguja BJP: ‘छत्तीसगढ़ में 27 लाख से अधिक नाम हटे’

विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एसआईआर (SIR in Chhattisgarh) के दौरान 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। यह पूरी प्रक्रिया दावा-आपत्ति के प्रावधानों के तहत पूरी की गई। उन्होंने कहा कि सही मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखे गए, जबकि फर्जी और अपात्र नाम हटाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर झूठा नैरेटिव खड़ा कर रही है।

‘विदेशी ताकतों के इशारे पर अस्थिरता की कोशिश’

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशी ताकतों के सहयोग से देश में लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) और घुसपैठियों के समर्थन से अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और देश की जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।

Updated on:
5 Nov 2026, 8:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर