अंबिकापुर

Breaking News: एनएच पर कार व टाटा मैजिक वाहन में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 घायल

0 टाटा मैजिक वाहन में सवार 2 लोगों की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों व घायलों को पहुंचाया अस्पताल
less than 1 minute read
Accident

बतौली. अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से लगे शांतिपारा पुलिया के पास शुक्रवार की शाम कार व टाटा मैजिक वाहन में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में टाटा मैजिक वाहन सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग समेत 3 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों व मृतकों के शवों को शांतिपारा अस्पताल पहुंचाया।

जशपुर जिले के पत्थलगांव से शुक्रवार की शाम एक टाटा मैजिक वाहन अंबिकापुर आ रहा था। वाहन में प्रकाश पिता जग्गू, कुसुम तांडे व एक अन्य सवार थे। वे शाम 6 बजे रायगढ़-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर बतौली से लगे शांतिपारा पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही विटारा ब्रेजा कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

कार में सीतापुर निवासी उमाकांत शर्मा व जयेश्वर सिंह सवार थे। दोनों अंबिकापुर से सीतापुर लौट रहे थे। हादसे में टाटा मैजिक में सवार युवक प्रकाश व एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुसुम तांडे व कार सवार उमाकांत व जयेश्वर घायल हो गए।

पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों को शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां घायलों का इलाज जारी है।

Updated on:
10 May 2024 08:37 pm
Published on:
10 May 2024 08:15 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत