अंबिकापुर

Breaking News: एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम बच्चे को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

CG road accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगारी के पास हुआ हादसा, मृतकों का मोबाइल लेकर फरार हो गए बाइक सवार 2 युवक, नहीं हो पाई है शिनाख्त

2 min read

अंबिकापुर. CG road accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे (CG road accident) में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से कुचलने के बाद मांस के लोथड़े सडक़ पर इधर-उधर बिखर गए। हादसे के बाद बाइक सवार 2 युवक वहां पहुंचे और मानवता को शर्मसार करते हुए मृतकों का मोबाइल लेकर फरार हो गए। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम मंगारी के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व उसके मासूम बेटे को टक्कर मार दी। (CG road accident)

टक्कर से तीनो ंसडक़ पर गिरे तो ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का एक हाथ जहां कटकर अलग हो गया, वहीं उसके पति के सिर से भेजा बाहर निकलकर सडक़ पर बिखर गया।

तीनों का क्षत-विक्षत शव सडक़ पर पड़ा रहा। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतकों का मोबाइल लेकर भागे 2 युवक

सडक़ हादसे (CG road accident) को लेकर जहां सभी एक ओर दुखी थे, इसी बीच घटना स्थल पर बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और मृतकों का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने यह देख शोर भी मचाया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। मोबाइल न होने के कारण पुलिस को उनकी शिनाख्ती करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Updated on:
20 Jul 2024 08:09 am
Published on:
19 Jul 2024 05:04 pm
Also Read
View All
Road accident: बोलेरो-ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर

Mainpat festival 2026: ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा…, मैनपाट में मनोज तिवारी के गाने पर झूम उठे लोग

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

अगली खबर