अंबिकापुर

पत्नी व बेटी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की बस ने ले ली जान, मासूम बेटी गंभीर

Death in bus accident: तेज रफ्तार में बस के ड्राइवर ने बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी को मारी टक्कर (Bus collision), पत्नी को आईं मामूली चोटें

2 min read
Death in bus accident
Bus accident

अंबिकापुर. एक युवक अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक से मंगलवार को ससुराल जा रहा था। रास्ते में गुप्ता बस ने बाइक को टक्कर मार दी। (Bus Accident) दुर्घटना में पिता और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जबकि पत्नी को मामूली चोट आईं।

पिता-पुत्री को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College hospital Ambikapur) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम बलंगी निवासी 28 वर्षीय जय प्रताप मंगलवार को अपनी पत्नी सरिता और बेटी राधा के साथ मंगलवार की दोपहर बाइक से ससुराल ग्राम त्रिशूली जा जा रहा था।

रास्ते में गुप्ता बस क्रमांक सीजी 15 एबी-5200 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। दुर्घटना में युवक और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि पत्नी को मामूली चोट आई। (Road Accident)

वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा इसकी सूचना संजीवनी 108 को दी गई। सूचना मिलते ही संजीवनी मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।


इलाज के दौरान युवक की मौत
बलरामपुर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद पिता-पुत्री को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत (Father death) हो गई।

जबकि पुत्री राधा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अब मासूम बेटी के जल्द ठीक होने भगवान से मिन्नतें कर रही है।

Published on:
02 Jun 2021 10:49 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात