अंबिकापुर

नींद में थे यात्री और खाई में पलट गई बस, बेटे को सैनिक स्कूल छोड़कर जा रही मां और पति-पत्नी समेत 5 की मौत

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा (Bus accident), 40 घायलों में 5 की हालत गंभीर, गंभीर घायलों को रांची किया गया रेफर

3 min read
Bus accident
Injured

अंबिकापुर. अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही यात्रियों से भरी बस झारखंड के गढ़वा से पहले सोमवार की देर रात खाई में पलट गई। (Bus accident) इस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे में पति-पत्नी समेत 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत (5 death in Bus accident) हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए।

इनमें से 5 गंभीर घायलों को रांची अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों का इलाज गढ़वा के अस्पताल में चल रहा है। बलरामपुर प्रशासनिक व पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर मृतकों व घायलों को बाहर (Bus accident) निकाला गया। मृतकों में 3 अंबिकापुर के हैं।

गौरतलब है कि पापुलर बस अंबिकापुर से बिहार के सासाराम तक चलती है। सोमवार की रात भी करीब 60 यात्रियों को लेकर बस सासाराम के लिए रवाना हुई थी। रात करीब ढाई बजे बस रंका व गढ़वा के बीच स्थित अन्नराज घाटी से नीचे उतर रही थी। इस दौरान ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई और बस खाई में पलट (Bus accident) गई।

इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही तत्काल मौत हो गई, जबकि कई यात्री बस (Bus accident) के नीचे दबे थे। दुर्घटना की खबर लगते ही गढ़वा व बलरामपुर प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।

इस दौरान पति-पत्नी समेत 5 यात्रियों की लाश बाहर निकाली गई। जबकि करीब 40 घायलों को गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए रांची अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ये हैं मृतक
बस दुर्घटना (Bus accident) में मृतकों में 3 अंबिकापुर के हैं। इनमें महामाया चौक स्कूल रोड निवासी प्रमोद गुप्ता 45 वर्ष, उनकी पत्नी लवली गुप्ता 38 वर्ष, महामाया वार्ड निवासी लक्ष्मण जायसवाल पिता कालिका प्रसाद जायसवाल,

झारखंड के पलामू जिले के ग्राम जोगा, बिश्रामपुर निवासी सुनीता पाठक पति अजय पाठक 44 वर्ष तथा ग्राम सुसीगंज, लठेया, छत्तरपुर, पलामू निवासी रुपेश जायसवाल पिता पिंटू जायसवाल 10 वर्ष शामिल हैं।

बेटे को सैनिक स्कूल छोड़कर जा रही थी महिला
बस हादसे (Bus accident) में मृतिका सुनीता पाठक पति अजय पाठक अपनी छोटे बेटे को सोमवार को सैनिक स्कूल के हॉस्टल में छोडऩे आई थीं। बड़े बेटे को यहां छोड़कर वे अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम जोगा, बिश्रामपुर लौट रही थीं। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। वे कोतवाली में पदस्थ एएसआई धनंजय पाठक की भाभी थीं।

Published on:
25 Jun 2019 01:34 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video