अंबिकापुर

नेशनल हाइवे पर अज्ञात कार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

Car accident: देर रात बाइक से लौटने के दौरान अज्ञात कार ने मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम, गांव में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2023, 9:14 PM IST
road_accident.jpg

अंबिकापुर. Car accident: सीतापर थाना क्षेत्र के ग्राम बालमपुर स्थित एनएच-43 मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सीतापुर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पीएम पश्चात रविवार को दोनों युवकों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलईधार निवासी उदय दास पिता सुन्दर दास उम्र 24 वर्ष व विशाल दास पिता सत्यनारायण दास उम्र 25 वर्ष दोनों दोस्त थे। दोनों शनिवार को बाइक से किसी काम से ग्राम मंगारी स्थित बस स्टैंड गए थे। दोनों रात को यहां से वापस लौट रहे थे।

इसी बीच देर रात को एनएच-43 पर ग्राम बालमपुर के पास सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलते हुए सडक़ पर सिर के बल जा गिरे।

हादसे में उदय दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल दास को गंभीर चोट आई थी। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक विशाल को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।


परिजनों में पसरा मातम
पुलिस ने पीएम पश्चात रविवार को दोनों युवकों का शव उनके परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इधर गमगीन माहौल में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। युवकों की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद