अंबिकापुर

आधी रात नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, युवक की मौत, 2 साथी गंभीर

Car accident: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से 15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा, बिलासपुर से अंबिकापुर लौट रहे थे तीनों

less than 1 minute read
आधी रात नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, युवक की मौत, 2 साथी गंभीर
Car accident

अंबिकापुर. अंबिकापुर- बिलासपुर एनएच पर स्थित ग्राम लहपटरा के पास 18 अगस्त की देर रात तेज रफ्तार कार सडक़ छोड़ नाले में जा गिरी। कार (Car accident) की रफ्तार इतनी तेज थी कि नाले में गिरने के बाद वह कई बार पलट गई। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत (Death in car accident) हो गई, जबकि उसमें सवार 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों देर रात को बिलासपुर से अंबिकापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार हादसे में युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। (Car accident)


अंबिकापुर के नवागढ़ निवासी 30 वर्षीय शब्बीर फिरदौसी अपने 2 परिचित युवकों के साथ किसी काम से बिलासपुर गया था। वहां से मंगलवार की रात को तीनों क्रेटा कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा के पास जैसे ही पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर खेखड़ा नाले (Car accident) में जा गिरी।

कार की गति काफी तेज होने के कारण नाले में गिरने के बाद वह कई बार पलट गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

तीनों को अंबिकापर के मिशन अस्पताल में लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने शब्बीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। (Car accident)


परिजनों में पसरा मातम
करीब 30 फिट गहरे नाले में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पीएम पश्चात बुधवार को उसका शव परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
19 Aug 2020 10:23 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात