अंबिकापुर

Car-bike accident: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत, दोस्त घायल, बाइक जलकर हुई खाक

Car-bike accident: नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, पंच प्रत्याशी की जीत के बाद मंदिर में पूजा कर इनोवा कार से लौटने के दौरान बाइक सवार किशोरों को मारी टक्कर
2 min read
Car-bike accident: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत, दोस्त घायल, बाइक जलकर हुई खाक
Car-bike accident

बतौली. सरगुजा जिले के बतौली में एनएच 43 पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार 2 किशोरों को टक्कर मार दी। टक्कर (Car-bike accident) से एक किशोर उछलकर वहां से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे में बाइक में आग लग जाने से वह जलकर खाक हो गई, जबकि एयरबैग खुल जाने से इनोवा सवार लोग बच गए।

Minor boy crushed by truck

जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के लोग अपने परिचित के पंच चुनाव में जीत हासिल होने पर इनोवा वाहन से लमगांव स्थित मंदिर आए थे। यहां से पूजा करने के बाद देर शाम को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 43 पर बतौली में होंडा शो रूम के पास इनोवा चालक ने बाइक सवार ग्राम गहिला निवासी 2 किशोरों को टक्कर (Car-bike accident) मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि एक किशोर उछलकर गिरा और वहां से गुजर रहे ट्रक (Car-bike accident) के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में कुचलकर उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Car-bike accident: बाइक खाक, इनोवा को खुला एयरबैग

टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। इधर एयरबैग खुल जाने से इनोवा (Car-bike accident) सवार लोगों की जान बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी।

Fire in bike after accident

पुलिस ने घायल किशोर को शांतिपारा अस्पताल भेजा, यहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक व घायल ग्राम गहिला के निवासी हैं। बुधवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।

Updated on:
19 Feb 2025 08:36 pm
Published on:
19 Feb 2025 08:36 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष