अंबिकापुर

Cattle smuggling: Video: एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, लोग पहुंचे तो निकला गौ तस्करी का मामला, बंधे थे पैर, 1 की मौत

Cattle smuggling: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर शहर से लगे मणिपुर थाना इलाके में देर रात हुआ हादसा, पिकअप छोडक़र फरार हो गए ड्राइवर व उसका सहयोगी, मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था बूचडख़ाना
2 min read
Cattle smuggling: Video: एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, लोग पहुंचे तो निकला गौ तस्करी का मामला, बंधे थे पैर, 1 की मौत
Pickup collided with truck

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर शहर से लगे सांड़बार बेरियर के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद पिकअप चालक व उसका सहयोगी वहां से फरार हो गए। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पिकअप में गोवंश (Cattle smuggling) को बांधकर रखा गया था। सूचना पर गौ सेवा मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर मवेशियों को गौशाला ले जाया गया। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 पर मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सांड़बार बैरियर के पास पिकअप की ट्रक से भिड़ंत के बाद गौ-तस्करी (Cattle smuggling) के मामले का खुलासा हुआ। दरअसल लखनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप खड़े ट्रक से भिड़ गई।

Cows

हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर व उसके सहयोगी वहां से भाग निकले। पिकअप में 10 गौवंश को बूरी तरह से बांधकर रखा गया था। इनमें से एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशियों को बूचडख़ाना (Cattle smuggling) ले जाया जा रहा था।

पहुंचे गौ सेवा मंडल के पदाधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गौ सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष रिंकू तिवारी भी अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सभी के सहयोग से गौवंशों (Cattle smuggling) को पिकअप से उतारा और निगमकर्मियों की मदद से गौशाला भिजवाया। बताया जा रहा है कि गौवंशों को झारखंड ले जाया जा रहा था। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

Cattle smuggling: तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज

गौ सेवा मंडल के अध्यक्ष ने मामले (Cattle smuggling) की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

इस मामले में गौ सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष का कहना है कि मवेशियों की तस्करी रोकने हम प्रयासरत हैं। ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इधर पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
12 Mar 2025 06:13 pm
Published on:
12 Mar 2025 06:04 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद