अंबिकापुर

Video: टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर शहर में जमकर मन रहा जश्न, ढोल-नगाड़े के साथ हुई आतिशबाजी

TS Singhdeo made Deputy CM: कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, रात में दीवाली की तरह फूटे पटाखे, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाईं मिठाइयां
2 min read
TS Singhdeo made Deputy CM
Celebrations in Congress office and Ghadi chowk Ambikapur

अंबिकापुर. TS Singhdeo made Deputy CM: विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है। इसे लेकर उनके गृह जिले सरगुजा व अंबिकापुर में जश्न का माहौल है। डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबर बुधवार की रात जैसे ही अंबिकापुर पहुंची, सिंहदेव के पैतृक निवास कोठीघर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं तथा जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने टीएस बाबा जिंदाबाद व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जश्न का दौर गुरुवार को भी चलता रहा। दोपहर को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर खुशी का इजहार किया गया।


कांग्रेस हाईकमान द्वारा टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर सरगुजा में खुशी का माहौल है। इस संबंध में सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष टीएस सिंहदेव के भतीजे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरगुजा संभाग के लोगों व प्यार व आशीर्वाद से संभव हो पाया है।

अब तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। सरगुजा की 14 सीटों पर इस बार कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ पर उन्होंने कहा कि हमेशा उन्होंने पार्टी के लिए लगन से काम किया। हमें उम्मीद है कि आज भी उनके मन में पार्टी के लिए स्थान और सम्मान है, पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पण है, उसे देखते हुए वे काम करते रहे हैं और करते रहेंगे।

यदि फील्ड की बात है तो वहां जाकर लोगों के साथ मिलेंगे तो परिस्थितियां बदलेंगी और सफलता भी मिलेगी। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम बनाए जाने से सिर्फ सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लोग खुश हैं।

कांग्रेस के सरगुजा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव की मेहनत व काबिलियत का सम्मान मिला है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार अच्छा काम किया और कर रहे हैं।


जगह-जगह हो रही आतिशबाजी
सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा के बाद जिले में जगह-जगह जश्न का माहौल है। बुधवार की रात से शुरु हुआ जश्न का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सैकड़ों की संख्या में सिंहदेव के समर्थक व कार्यकर्ता जुटे। यहां उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

इसके बाद घड़ी चौक पर ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए जमकर आतिशबाजी की। टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर में नहीं होने के कारण पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को फूलमालाओं से लाद दिया गया।

Published on:
29 Jun 2023 04:37 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी