अंबिकापुर

CG crime: शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरों का धावा, दरवाजा तोडक़र नकद समेत 10.30 लाख के जेवर किए पार

CG crime: एसईसएल भटगांव माइनस के क्वार्टर में चोरों ने बोला धावा, स्कूल गई थी शिक्षिका, जबकि पति गया था अपने किताब दुकान, पुलिस कर रही मामले की जांच
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 8:34 PM IST
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: सूरजपुर जिले के एसईसीएल भटगांव के पुराना माइनस कॉलोनी स्थित शिक्षिका के सूने मकान का दिनदहाड़े दरवाजा तोडक़र चोरों ने 30 हजार रुपए नकद व 10 लाख रुपए के जेवर पार कर (CG crime) दिए। शिक्षिका का पति जब दोपहर में घर लौटा तो दरवाजा टूटा था तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। यह नजारा देख उसके होश उड़ गए। जब वह कमरे में गया तो नकद व जेवर गायब थे। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।


भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के पुराना माइनस कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-124 निवासी शिक्षिका सुजाता चौधरी अपने पति गणेश चौधरी व बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार की सुबह उसने बच्चों को स्कूल भेजा तथा खुद ड्यूटी पर ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित स्कूल गई थी। वहीं पति अपनी किताब दुकान में चला गया था।

इसी बीच मौका पाकर चोरों ने सूने मकान में धावा (CG crime) बोला। चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर भीतर घुसे। उन्होंने सब्बल से दरवाजा तोडक़र कमरे में प्रवेश किया। वहीं अलमारी तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इधर दोपहर में मौसम खराब होने पर शिक्षिका का पति कपड़े उठाने घर पहुंचा तो अलमारी टूटी तथा सामान बिखरा देखा।

उसे यह अहसास हो गया था कि चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद उसने मामले की सूचना भटगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। आस-पास सीसीटीवी नहीं होने से पुलिस को चोरों का सुराग लगाने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया।

10 लाख के जेवर व 30 हजार नकद पार

सूचना मिलते ही शिक्षिका सुजाता चौधरी भी घर पहुंची। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि अलमारी में सोने का एक नैकलेस, दो जोड़ी कंगन, नथिया एक नग, मंगलसूत्र 2 नग, झुमका एक जोड़ी, एक हीरे का हार, सोने की 3 नग अंगूठी, सोने के 3 नग लॉकेट सहित 5 जोड़ी चांदी की पायल और अन्य जेवरात रखे थे। इसके अलावा 30 हजार रुपए नगद भी चोर ले गए। चोरी गए कुल जेवरों की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

एक दिन पहले खरीदे 2 लाख के जेवर बचे

शिक्षिका ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही अंबिकापुर स्थित कल्याण ज्वेलर्स से करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर खरीदे थे। उन गहनों को उसने कपड़ों के साथ रख दिया था। इन गहनों तक चोर नहीं पहुंच सके, इस वजह से गहने सुरक्षित बच गए।

Updated on:
18 Jul 2024, 8:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत