अंबिकापुर

CG Love crime: युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, जांच अधिकारी के हटते ही पुलिस ने दबोचा

CG love crime: रौतिया समाज द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी को सौंपा था ज्ञापन, एएसपी ने जांच अधिकारी को हटा दिया था, दूसरे दिन ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार
2 min read
CG illegal relation

अंबिकापुर. CG love crime: उदयपुर के भदवाही गांव में 15 जून को युवती की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती लाश मिलने के मामले (CG love crime) में पुलिस द्वारा सही जांच नहीं करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को रौतिया समाज एसपी से मिला था। इस मामले में एएसपी ने जांच अधिकारी को हटा दिया था। जांच अधिकारी के हटते ही दूसरे दिन ही पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसर प्रेम संबंध (Illegal relation) स्थापित होने के बाद भी प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना दिवस की रातभर भी वह युवक के साथ ही थी।


सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भदवाही निवासी सीता 16 जून को घर में परिजनों को बिना बताए रात 11 बजे कहीं चली गई थी। दूसरे दिन घर के पास कुछ दूरी पर पेड़ पर युवती की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली थी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी।

परिजन का आरोप था कि घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं करने से नाराज रौतिया समाज के लोगों ने शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी को हटा दिया गया था।

प्रेमी ने शादी करने से कर दिया था इनकार

मामले में पुलिस ने आरोपी मृतका के प्रेमी उदयपुर के ग्राम कलचा निवासी जयंत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मृतका व आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना दिवस जयंत युवती को साथ लेकर गया था। युवती उससे शादी करना चाहती थी लेकिन युवक उससे सिर्फ जिस्मानी रिश्ता (Illegal relation) रखना चाहता था।

युवती के कहने पर उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नाराज युवती ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।

Updated on:
29 Jun 2024 09:16 pm
Published on:
29 Jun 2024 09:16 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष