अंबिकापुर

CG Olympics: सरगुजा ओलंपिक का आयोजन, 10 से, 4000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

CG Olympics: सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से आयोजित सरगुजा ओलंपिक में ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं हो चुकी हैं।

less than 1 minute read

CG Olympics: आदिवासी खिलाडिय़ों को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए बस्तर ओलंपिक के बाद पहली बार सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से आयोजित सरगुजा ओलंपिक में ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं हो चुकी हैं। अब 10 फरवरी से संभाग के सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसमें ब्लॉक के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय आयोजन में समस्त विकासखंडों से करीब 4000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें व्यक्तिगत विजेता खिलाडिय़ों को क्रमश: प्रथम को 2000, द्वितीय को 1500 और तृतीय को 1000 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। दलीय खेलों के विजेताओं को भी नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अंतिम चरण व संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।इन खेलों में स्पर्धाएंविकासखंड से संभाग स्तर पर एथलेटिक्स दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4गुणा100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बास्केटबॉल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

Published on:
10 Feb 2026 12:55 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया