अंबिकापुर

Chhattisgarh Bandh: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- प्रदेश तो दूर अपने गृह जिले की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे गृहमंत्री

Chhattisgarh Bandh: कांग्रेस के बंद का अंबिकापुर में रहा मिला-जुला असर, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैथफलांग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली रैली
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 9:13 PM IST
Congress Bandh
Congressmen rally in Ambikapur

अंबिकापुर. Chhattisgarh Bandh: प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद (Chhattisgarh Bandh) का अंबिकापुर में मिला जुला असर रहा। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैथफलांग के नेतृत्व में कोठीघर से जिला कांग्रेस कार्यालय तक रैली के रूप में गए। शहर के व्यवसायी समूहों के स्वस्फूर्त समर्थन के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद का मिला-जुला असर रहा।

जिला कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Congress) ने एक दिन पूर्व ही शहर के सभी व्यवसायी समूहों को पत्र प्रेषित कर समर्थन मांगा था। बंद के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैथफलांग ने कहा कि प्रदेश सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं।

Congressmen rally in Ambikapur

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री (Chhattisgarh Home minister) पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो गृहमंत्री अपने गृह जिले की कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकता वह प्रदेश की कानून व्यवस्था क्या संभालेगा। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यवसायी बंधुओं का आभार जताया।

Congressmen rally in Ambikapur

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता अनुभवहीन और अकुशल लोगों के हाथ मे पड़ गई है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरगुजा संभाग में हाल में घटित आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी ये अनुभवहीन सरकार 4 साल और रहेगी तब तक प्रदेश (Chhattisgarh Bandh) की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे रहने वाली है।

Chhattisgarh Bandh: बंद को सफल बनाने में ये रहे शामिल

बंद (Chhattisgarh Bandh) को सफल बनाने में बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, फुलेरिया भगत, रामविनय सिंह, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अब्दुल अब्बास, विकल झा, गुरुप्रीत सिधु, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव पूर्णिमा सिंह,

गीता रजक, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, विकास केशरी, हिमांशु जायसवाल, विष्णुदेव सिंह, कलीम अंसारी, काजु खान, बाबर खान, अविनाश कुमार, फैसल सिद्धकी, परवेज आलम गांधी, आशीष जायसवाल, तरनजीत बाबरा, प्रीति सिंह शामिल रहे।

Updated on:
21 Sep 2024, 9:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज