अंबिकापुर

Video : भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर

हिन्दू युवा एकता मंच ने नगर में निकाली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा, गाजे-बाजे की धुन पर निकली यात्रा

2 min read
Shri Ram rally
Lord Ram rally in Ambikapur

अंबिकापुर. हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा विजयादशमी के अवसर पर शनिवार को नगर में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह शहर की सड़कें जय श्री राम व मां महामाया के जयकारे से गुंजायमान हो गईं। जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।


विजयादशमी के अवसर पर नगर में हिन्दू युवा एकता मंच के बैनर तले राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं ने नगर में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। कलाकेंद्र मैदान में सुबह 10 बजे से ही युवाओं का सैलाब शोभायात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा था। सुबह 10 बजे भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलाकेंद्र मैदान से विशाल शोभायात्रा गांधी चौक पहुंची।

गांधी चौक से होते हुए शोभायात्रा घड़ी चौक पहुंची। घड़ी चौक पर ब्राहम्ण समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री राम की आरती उतार स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा का भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। संगम चौक पर महापौर डॉ अजय तिर्की व सभापति शफी अहमद की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। संगम चौक पर ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रिंकू सिंह व विकास वर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद शोभायात्रा देवीगंज मार्ग से होते हुए महामाया चौक, महामाया मार्ग होते हुए महामाया गेट होते महामाया मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवामय हो गया था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।


मंदिर में हुई महाआरती
शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंचने के बाद वहां नगाड़े की धुन पर जमकर युवाओं ने मां महामाया व भगवान श्रीराम का उद्घोष किया। इसके बाद शंख बजाकर महाआरती का आगाज किया गया। महामाया मंदिर में महाआरती करने के बाद शोभायात्रा का समापन किया।
जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का शहर के अंदर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने भगवान श्री राम की आरती भी की। घड़ी चौक पर ब्राहम्ण समाज, देवीगंज मार्ग पर स्थानीय व्यवसायियों, संगम चौक पर भाजयुमो, निगम कॉम्पलेक्स के सामने मरवाड़ी युवा मंच द्वारा, महामाया चौक पर विभिन्न समाज के लोग, एलआईसी ऑफिस के पास मायापुर के निवासियों तथा महामाया गेट के समीप स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर व भगवान की आरती उतारकर स्वागत किया।


राजनीति से परे सभी हुए शामिल
शोभायात्रा की अगुवाई किसी राजनीति दल से संबंधित नेताओं द्वारा नहीं किया जा रहा था। बल्कि हिन्दू युवा मंच के आह्वान पर नगर सहित आसपास के युवा इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा में भाजपा व कांग्रेस की राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेता न केवल शामिल हुए, बल्कि एक-दूसरे को दशहरे की बधाई देते भी नजर आए।

Published on:
30 Sept 2017 06:14 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video