अंबिकापुर

सीएम विष्णुदेव बोले- आपके वोट से भाजपा जनकल्याण के स्कीम बनाती है, जबकि कांग्रेस स्कैम करती है

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सीएम विष्णदेव साय की हुई चुनावी सभा, कांग्रेस सरकार में पिछले 5 साल में किए गए भ्रष्टाचार के गिनाए मुद्दे
2 min read
• •
Updated: 3 May 2024, 7:47 AM IST
CM in Shankargarh

अंबिकापुर/शंकरगढ़. बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में गुरुवार को सीएम की चुनावी सभा हुई। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ही गरीब, किसान, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और युवा का कल्याण कर सकते हैं। कांग्रेस का तो एक मात्र उद्देश्य है युवराज को लॉन्च करना और परिवार के लिए सत्ता का इस्तेमाल करना। उन्होंने कहा गरीब को जनधन खाते, पक्का आवास, गैस सिलेंडर, नि:शुल्क राशन, उपचार की सुविधा सिर्फ मोदी ही दे सकते हैं। वे एक गरीब के बेटे हैं, इसलिए गरीब की ज़रूरत समझते हैं।


सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बन सकता, लेकिन जनता के सहयोग से मंदिर भी बना और धारा 370 भी हट गई। प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु था, एक बार फिर हम मोदी जी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। इसलिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनाने के इस उत्सव में कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। सीएम ने प्रदेश में पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा आपके हर वोट से जनकल्याण के स्कीम बनाती और उसे लागू करती है जबकि कांग्रेस आपके वोट से स्कैम करती है।

महिलाओं से कहा- खाता चेक कर लें

सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त भेज दी गई है, कांग्रेस के लोग भी खाते चेक कर लें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है, वैसा ही हश्र लोकसभा चुनाव में भी होना चाहिए।

मोदी के नेतृत्व में छग व भारत बनेगा विकसित

राम विचार नेताम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जब-जब जीतती है तो पाकिस्तान में पटाखे फूटते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और भारत विकसित बनेगा।

इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि जनता के हर वोट को देश के निर्माण में यदि कोई समर्पित कर सकता है तो वह भाजपा है। 3 महीने में छत्तीसगढ़ में जिस तरह मोदी जी की गारंटी पूरी हुई है। उससे यह साबित हो चुका है।

कांग्रेस हार का कारण खोजने में व्यस्त

सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि इस बार मातृशक्ति ने ठाना है तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाना है। वहीं प्रतापपुर से विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि यहां उमड़े जनसमूह ने कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है, अब वे चुनाव लडऩे से अधिक हार का कारण खोजने में व्यस्त हैं।

इस मौके पर बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बलरामपुर, सरगुजा और पूरा छत्तीसगढ़ एक बार फिर विधानसभा चुनाव से भी बड़ा जनादेश भाजपा को देने जा रहा है।

Updated on:
3 May 2024, 7:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत