अंबिकापुर

College girl kidnapped: बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा बोली- पापा, कार सवार 3-4 लडक़े मेरा अपहरण कर ले जा रहे हैं, फिर स्वीच ऑफ हो गया मोबाइल

College girl kidnapped: शहर के राजमोहिनी देवी गल्र्स कॉलेज के पास दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, छात्रा के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2025, 8:53 PM IST
Girl Kidnaping
Demo pic

अंबिकापुर. राजमोहिनी देवी गल्र्स कॉलेज के पास से शनिवार की शाम करीब 4.30 बीकॉम सेकेंड ईयर में अध्ययनरत एक छात्रा के अपहरण (College girl kidnapped) का मामला सामने आया है। कार सवार 3-4 युवकों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। युवती ने अपने मोबाइल से अपहरण की सूचना पिता को दी, इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। युवती के भाई ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है।

शहर के बौरीपारा इलाका निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा (College girl kidnapped) शनिवार को राजमोहिनी देवी गल्र्स कॉलेज गई थी। छात्रा ने शाम करीब 4.30 बजे अपने पिता के मोबोइल पर फोन कर बताया कि मुझे 3-4 युवक अपहरण कर कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद पीडि़ता का मोबाइल बंद हो गया। परिजन उसके नंबर पर संपर्क करते रहे, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा।

इसके बाद युवती के भाई (College girl kidnapped) ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजन ने जिस युवक पर संदेह जताया है, उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

College girl kidnapped: कार में सवार होकर आए थे आरोपी

बदमाशों ने दिन दहाड़े गल्र्स कॉलेज के पास से वारदात (College girl kidnapped) को अंजाम दिया। युवती वह कॉलेज से बाहर निकली ही थी कि बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों के भागने के संदिग्ध रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामले में एएसपी का कहना है कि पीडि़ता के भाई की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।

Updated on:
8 Mar 2025, 8:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत