अंबिकापुर

एक और आरक्षक की पिटाई, पहले कुत्ते को घर के सामने शौच कराया, मना किया तो युवकों ने फोड़ा सिर

Constable beaten: ड्यूटी के लिए सुबह घर से निकल रहा था आरक्षक (Constable), घर के सामने 2 युवकों को कुत्ते (Dog) को शौच कराते देख किया था मना, युवकों ने साथियों के साथ मिलकर पीटा
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2021, 5:13 PM IST
एक और आरक्षक की पिटाई, पहले कुत्ते को घर के सामने शौच कराया, मना किया तो युवकों ने फोड़ा सिर
Injured constable

अंबिकापुर. लगता है अंबिकापुर शहर में लोगों के बीच अब पुलिस का खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि आए दिन पुलिस पर हमले (Attack on police) हो रहे हैं। 7 दिन के भीतर कोतवाली में पदस्थ 2 आरक्षकों की पिटाई हो चुकी है।

ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है। वर्दी पहनकर आरक्षक ड्यूटी करने घर से निकल रहा था, इसी बीच घर के सामने पड़ोस के 2 युवक कुत्ते को शौच करा रहे थे। यह देख आरक्षक ने मना किया तो युवकों ने अपने साथियों को वहां बुला लिया और घर में घुसकर उसकी पिटाई (Constable beaten) कर दी।

इस दौरान उन्होंने आरक्षक का सिर भी फोड़ दिया। आरक्षक की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


शहर के गोधनपुर निवासी शम्मी साकेत तिवारी कोतवाली में आरक्षक है। इन दिनों वह डायल 112 में ड्यूटी कर रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह वर्दी पहनकर घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह बाहर निकला ही था कि घर के सामने पड़ोस के 2 युवक रानू सिंह व प्रिंस सिंह अपने कुत्ते को शौच करा रहे थे।

यह देख आरक्षक ने दोनों को मना किया। इस दौरान थोड़ा विवाद हुआ। इसी बीच युवकों ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया, फिर सभी ने घर में घुसकर आरक्षक की पिटाई (Constable beaten) शुरु कर दी। मारपीट के दौरान युवकों ने आरक्षक का सिर भी फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
मारपीट में घायल आरक्षक (Constable) ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रानू सिंह, प्रिंस सिंह समेत अन्य युवकों के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 323 व 30 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सप्ताहभर में दूसरी घटना
अंबिकापुर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक से मारपीट की सप्ताहभर में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 27 फरवरी की रात कांग्रेस पार्षद समेत 9 युवकों ने कोतवाली परिसर में घुसकर आरक्षक सतेंद्र दुबे की पिटाई की थी।

इस मामले में देर से अपराध दर्ज करने को लेकर पुलिस (Surguja Police) की काफी किरकिरी भी हुई थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और आरक्षक पिट गया।

Updated on:
5 Mar 2021, 5:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज