अंबिकापुर

Video: अंबिकापुर-बनारस रोड का निर्माण कार्य इतना घटिया कि इंजीनियर इन चीफ को करनी पड़ रही समीक्षा

Ambikapur-Banaras road: पत्रिका द्वारा अंबिकापुर-बनारस मार्ग उन्नयन कार्य के घटिया निर्माण की प्रमुखता से उठाई गई थी खबर, पीडब्ल्यूडी के ईई ने ठेकेदार (Contractor) के कार्य को किया था अमान्य, जगह-जगह उखड़ चुकी है नई सडक़
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2023, 4:05 PM IST
Engineer in chief Chhattisgarh
Ambikapur-Banaras construction work

अंबिकापुर. Ambikapur-Banaras road: जर्जर हो चुकी अंबिकापुर-बनारस सडक़ पर धनवार तक उन्नयन व मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है। इस सडक़ का निर्माण इतना घटिया कराया जा रहा है कि एक तरफ सडक़ बन रही है और दूसरी तरफ उखड़ रही है। पत्रिका द्वारा सडक़ के घटिया निर्माण को लेकर प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया गया था। सडक़ के 7 साल तक टिकने का दावा करने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बाद में इस सडक़ के निर्माण को अमान्य कर दिया था। इस सडक़ का ज्यादातर हिस्सा रामानुजगंज ईई के क्षेत्र में आता है।

अंबिकापुर ईई ने काम को अमान्य कर रामानुजगंज ईई को पत्राचार किया था। लेकिन उनकी ओर से गुणवत्ता जांच पर अब तक कोई खास पहल होती नजर नहीं आई है। अब उक्त मार्ग की ईएनसी (इंजीनियर इन चीफ छत्तीसगढ़) द्वारा समीक्षा की जाएगी। ईएनसी द्वारा समीक्षा किया जाना ही इस सडक़ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान है।


गौरतलब है कि राज्यभर में जर्जर हो चुकी मुख्य सडक़ों के मरम्मत व उन्नयन के निर्देश सीएम ने 3 महीने पूर्व सभी जिले के कलेक्टर को दिए थे। इसके परिपालन में अंबिकापुर से निकलने वाली सडक़ों के मरम्मत व उन्नयन का कार्य चल रहा है।

छत्तीसगढ़ रोड डवलपमेंट कार्पोरेशन की सडक़ अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर धनवार बैरियर तक उन्नयन कार्य निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है।

50 करोड़ से भी अधिक की लागत से बनाई जा रही सडक़ निर्माण का कार्य इतना घटिया है कि बनने के साथ सडक़ उखडऩी शुरु हो गई। पत्रिका में खबर प्रकाशन के बाद पीडब्ल्यूडी के ईई ने सडक़ का निरीक्षण किया और 7 साल तक सडक़ के टिकने का दावा किया था। लेकिन सप्ताहभर के भीतर ही उक्त सडक़ को उन्हें अमान्य करना पड़ा।


ईएनसी करेंगे इस मार्ग की समीक्षा
अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर हो चुके और चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा ईएनसी (इंजीनियर इन चीफ छत्तीसगढ़) करेंगे। गौरतलब है कि राज्यभर की 8 महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

ईएनसी ने समीक्षा के लिए जो सूची बनाई है, उनमें से अंबिकापुर-बनारस मार्ग भी एक है। ईएनसी द्वारा प्रत्येक सोमवार इन सड़ी सडक़ों की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार परफॉर्मेंस खराब होने की वजह से समीक्षा शुरु की गई है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश