अंबिकापुर

Dakshinmukhi Hanuman mandir: कलेक्टोरेट परिसर में दक्षिणमुखी भव्य हनुमान प्रतिमा की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नाम रखा इच्छापूर्ति मंदिर

Dakshinmukhi Hanuman mandir: कलेक्टोरेट परिसर में भव्य मंदिर का कराया गया है निर्माण, कलेक्टर विलास भोसकर थे मुख्य यजमान, कलेक्टर के माता-पिता समेत कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी हुए शामिल
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 9:21 PM IST
Dakshinmukhi Hanuman mandir
Dakshinmukhi Hanuman mandir inaugration

अंबिकापुर. कलेक्टोरेट परिसर में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा (Dakshinmukhi Hanuman mandir) की गई। इसमें मुख्य यजमान के रूप में कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर रहे। उन्होंने पत्नी के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित शहर के अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Collector worshiping with wife

कलेक्टोरेट परिसर में जैव प्रयोग शाला प्रशिक्षण केंद्र परिसर में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। बजरंग बली की प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा की ओर है इसलिए उन्हें दक्षिणमुखी (Dakshinmukhi Hanuman mandir) कहा गया है, जो धार्मिक मान्यता के अनुसार काफी महत्व वाला माना जाता है।

रविवार को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। इसमें मुख्य यजमान सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान कलेक्टर के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

Dakshinmukhi Hanuman mandir: राजस्थान से मंगाई गई है प्रतिमा

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर और प्रशिक्षण केंद्र मार्ग में आकर्षक पेवर ब्लॉक भी लगाए जा रहे हैं। मंदिर में स्थापित दक्षिणमुखी हनुमान की प्रतिमा राजस्थान से सफेद संगमरमर की मंगाई गई है।

Dakshinmukhi Hanuman mandir

रखा गया इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर

ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिणमुखी हनुमान (Dakshinmukhi Hanuman mandir) दिल से मांगी गई हर इच्छा की पूर्ति करेंगे। इस वजह से इनका नाम इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर रखा गया है। हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Dakshinmukhi Hanuman mandir

इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Updated on:
17 Nov 2024, 9:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे