अंबिकापुर

नाबालिग बेटी का लडक़ों के साथ काम पर जाना पिता को नहीं लगता था अच्छा, कुल्हाड़ी से काट डाला

Daughter murder: पिता का कहना था कि लडक़ों के साथ काम करने जाने से गांव में उसकी बेइज्जती हो रही है, आरोपी पिता गिरफ्तार
less than 1 minute read
murder_accused_1.jpg

अंबिकापुर. Daughter murder: मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक ग्रामीण ने 12 अपै्रल को नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। दरअसल बेटी लडक़ों के साथ काम करने जाती थी, यह बात पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। उसका कहना था कि लडक़ों के साथ काम पर जाने से गांव में उसकी बेइज्जती हो रही है।


मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरभंजा पतरापारा निवासी चन्दन माझी की नाबालिग बेटी गांव के ही कुछ लडक़ों के साथ काम करने जाती थी।

नाबालिग बेटी का लडक़ों के साथ काम पर जाना पिता को अच्छा नहीं लग रहा था। 12 अप्रैल को पिता ने नाबालिग बेटी से कहा कि अन्य लडक़ों के साथ काम करने जाती हो और मुझे बेइज्जत करवाती हो।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बेटी ने भी पिता की बात नहीं मानी। इस बात से नाराज होकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटी के गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया। गला व चेहरा कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मां की रिपोर्ट पर पिता गिरफ्तार
मृतका की मां अनिता माझी ने मामले की जानकारी कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
12 Apr 2024 09:13 pm
Published on:
12 Apr 2024 09:13 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा