अंबिकापुर

Dhanteras market: धनतेरस पर जमकर हुई धन वर्षा, बाजार में रही रौनक, व्यापारियों के चेहरे पर खिली मुस्कान, करोड़ों का कारोबार

Dhanteras market: धनतेरस पर बाजार में रही गहमागहमी, रात तक लोगों ने की खरीददारी, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लोगों की उमड़ी भीड़

3 min read
Sonamahal Jewellery shop

अंबिकापुर. Dhanteras market: दिवाली से पूर्व धनतेरस का बाजार इस वर्ष गुलजार रहा। बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। रिकॉर्ड तोड़ खरीदी से शहर में करीब करोड़ों का व्यवसाय (Dhanteras market) एक दिन में होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सोने चांदी, बर्तन सबसे ज्यादा खरीदी हुई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग देर रात तक खरीददारी करते नजर आए। वहीं व्यवसायी धनतेरस को देखकर पूर्व से ही तैयारी कर चुके थे।

व्यवसायियों को इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद पूर्व से ही थी। महंगाई के बावजूद बाजार में इसका असर नहीं दिखा। वहीं धनतेरस पर बाजार (Dhanteras market) में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शहर के सभी प्रमुख मार्ग देर रात तक व्यस्त रहे, पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

जमकर बिके दोपहिया वाहनें

धनतेरस (Dhanteras market) पर लोगों ने अपनी पसंद की चीजों पर दिल खोलकर खर्च किए। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। शहर के सदर रोड, देवीगंज रोड, खरसिया रोड एवं मनेंद्रगढ़ रोड के दुकानों में अच्छे कारोबार के चलते देर रात तक भीड़ लगी रही।

Automobile sector

शहर के व्यवसायी धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा चुके थे। दोपहर तक बाजार में कुछ खास भी नहीं देखा गया, आम दिनों की तरह ही लोग बाजार में देखे गए। वहीं शाम होते ही बाजार में लोग खरीदारी करने उमड़ पड़े।

ऑनलाइन शापिंग के बढ़ते क्रेज के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार (Dhanteras market) में लोगों की भीड़ ने दुकानदारों को राहत पहुंचाई। वहीं टू व्हीलर का कारोबार हमेशा की तरह इस बार भी उछाल पर था।

बाइक एवं स्कूटी जैसे वाहन शहर में 1 हजार से ज्यादा बिके। वहीं मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य परंपरागत सामानों में भी करोड़ों की खरीदी हुई। शहर में धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान है।

ज्वेलरी और बर्तन दुकानों में महिलाओं की लगी रही भीड़

जिले भर से आए लोगों ने जमकर खरीददारी (Dhanteras market) की। सोने, चांदी के दामों में स्थिरता से आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं जहां ज्वेलरी और रसोई के जरूरी बर्तनों, पूजा के सामानों की खरीदारी में लगीं रहीं।

Sonamahal Jewellery shop

वहीं लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, दोपहिया, चारपहिया वाहनों की खरीदारी में लगे रहे। धनतेरस पर इस बार भी फर्नीचर व्यवसाय में चमक रही। पिछले कुछ वर्षों से लोग तरह तरह के फर्नीचर खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

जाम से निपटने पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

धनतेरस (Dhanteras market) के अवसर पर शहर में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। शहर के अंदर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया था। केवल दो पहिया वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इससे शहर में अव्यवस्था निर्मित नहीं हो सकी। हालांकि शाम को जब लोग ज्यादा संख्या में बाजार निकले तो भीड़ ज्यादा देखी गई।

Dhanteras market: शहर के प्रतिष्ठानों में रात तक रही रौनक

आनंद हीरो व आनंद ऑटो मोबाइल्स शो रूम (Dhanteras market) में दर्जनों वाहनों की बिक्री हुई है, यहां करोड़ों का कारोबार किया गया है। वहीं महामाया होण्डा शोरूम में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन की बिक्री हुई।

Tractor selling

इसी तरह जगदम्बा आभूषण, जमुना अलंकार, सोना महल, परशुराम आभूषण, श्रीराम ज्वेलर्स, कंचन ज्वेलर्स, अंबिका ज्वेलर्स, महामाया होंडा, शुभलक्ष्मी, बाबू भाई मोबाइल, पंकज मोबाइल, कोमाकी, कुमार्स, जैनसन ट्रैक्टर्स, अम्बर लाइट, मुकेश पटाखा, श्रीराम मार्बल, काबरा ग्रेनाइट, महामाया टीवीएस सहित अन्य दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इन सभी दुकानों में करोड़ों का कारोबार हुआ।

Published on:
29 Oct 2024 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर