अंबिकापुर

Digital arrest: डिजीटल अरेस्ट होकर भी ठगी का शिकार होने से बच गया शहर का व्यवसायी, मुंबई साइबर क्राइम से आया था कॉल

Digital arrest: मोबाइल से अश्लील मैसेज भेजे जाने की बात कहकर लिया झांसे में, सूझबूझ से ठगी का नहीं हुआ शिकार, फर्जी व्हाट्सअप कॉल से आप भी बचे
2 min read
Digital arrest
Businessman Shivesh Singh

अंबिकापुर. डिजीटल अरेस्ट (Digital arrest) के मामले अब सरगुजा में भी आने शुरू हो गए हैं। मुंबई साइबर क्राइम के नाम पर शहर के एक व्यवसायी को पहले नॉर्मल कॉल किया गया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर डिजीटल अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि व्यवसायी अपनी सूझबूझ के कारण ठगी का शिकार नहीं हो सका। उसे करीब 12 मिनट तक एक कमरे में बंद कर आधार, पैन कार्ड समेत विभिन्न सवाल किए गए। व्यवसायी ने मामले की शिकायत आईजी व एसपी से की है।

अंबिकापुर निवासी शिवेश सिंह उर्फ बाबू सिंह मोबाइल व्यवसायी है। एक सप्ताह पूर्व पाकिस्तान के नंबर से उसके मोबाइल पर करीब 25 कॉल आए थे। लेकिन व्यस्त रहने के कारण वह मोबाइल रिसीव (Digital arrest) नहीं कर पाया था। जब उसने मोबाइल रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच को होना बताया।

इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने शिवेश सिंह से बोला कि तुम्हारे नंबर से अश्लील मैसेज किया गया है। इन्होंने ऐसी घटना कारित करने से इनकार किया। इसके बाद इसके व्हाट्सएप कॉल किया गया।

Businessman who was digital arrest

Digital arrest: 12 मिनट तक हुई बात

व्हाट्सएप कॉल कर शिवेश सिंह को एक कमरे में जाने को कहा गया और उसे बाहर नहीं निकलने व दूसरे को मामले की जानकारी बिना उसके परमिशन के नहीं देने की धमकी (Digital arrest) दी गई।

कॉलिंग के माध्यम से उसे बताया गया कि मुंबई पुलिस उसे अरेस्ट करने यहां से निकल गई है। तुम कमरे में ही रहो। इस दौरान शिवेश सिंह से कई सवाल पूछे और आधार कार्ड व पेन कार्ड मांगा गया।

सूझबूझ से ठगी से बचा

शिवेश सिंह का मोबाइल संबंधी कारोबार है। उसे पूर्व से डिजिटल अरेस्ट (Digital arrest) से संबंधित क्राइम की जानकारी थी। इसलिए वह बिना डरे आराम से अज्ञात लोगों को फेस करता रहा और घटना का वीडियो अपने तकनीकी संसाधनों से बनाया।

उसने अपना आधार व पेन कार्ड सीए के पास होना बताया। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे दूसरे दिन आधार व पेन कार्ड उपलब्ध रखने की बात कह कर फोन काट दिया।

मामले की एसपी से शिकायत

शिवेश सिंह ने मामले की शिकायत एसपी से की है। उसने कॉलिंग का वीडियो (Digital arrest) भी एसपी को दिया है।

मुझे नहीं मिली है शिकायत

एसपी योगेश पटेल का कहना है कि मामले की जानकारी अभी मुझे नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Nov 2024 08:36 pm
Published on:
26 Nov 2024 08:36 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई