अंबिकापुर

Diwali 2021: इस दिवाली बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2021, Subh Muhurat, date and time: दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Mother Laxmi) और भगवान गणेश (Lord Ganesh) की होती है पूजा, इस राशि में चार ग्रहों की युति के कारण अत्यंत शुभ (Shubh) रहेगी इस बार की दिवाली, श्रद्धालुओं को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का मिलेगा आशीर्वाद
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2021, 6:05 PM IST
Diwali 2021 Shubh Muhurat
Diwali 2021

अंबिकापुर. Diwali 2021 Shubh Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर वर्ष दीपों का पर्व दिवाली मनाई जाती है। दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस बार 4 नवंबर गुरुवार को दिवाली है, ऐसे में एक दिन बाद दिवाली का काउंटडाउन शुरु हो जाएगा।

इस बार की दिवाली में एक राशि में 4 ग्रहों की युति होने से दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस कारण इस बार की दिवाली अत्यंत शुभ है। पूजा करने वाले को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


हिंदू पंचांग (Hindu panchang) के अनुसार 4 नवंबर 2021 यानि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को इस बार दिवाली मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ग्रहों की मौजूदगी के कारण दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा लाभ ही लाभ होगा।

IMAGE CREDIT: Diwali

इस कारण बन रहा शुभ योग
इस बार की दिवाली में शुभ योग (Shubh Yog) बन रहा है। गौरतलब है कि तुला राशि के स्वामी शुक्रहैं। मां लक्ष्मी की पूजा से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रको लग्जरी लाइफ, सुख-सुविधाओं आदि का कारक माना गया है।

वहीं सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। वहीं सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता कारक माना गया है।

IMAGE CREDIT: Dipawali

ये है दिवाली का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष की दिवाली में अमावस्या तिथि 4 नवंबर को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो मध्य रात्रि 2 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। 4 नवंबर को मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है। करीब 2 घंट की पूजा अवधि है।

Updated on:
19 Oct 2021, 6:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश