अंबिकापुर

गुस्से में गजराज: खेत से लौट रहे पिता-बेटी को कुचला, हाथी के हमले से गईं 4 जानें… दहशत में लोग

Elephant Attack: सरगुजा जिले में हाथियों के हमले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत हो गई है। बताया जाता है कि ये हाथी मैनपाट के 14 हाथियों के दल से बिछड़कर लुण्ड्रा व सीतापुर वन परिक्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं।

less than 1 minute read
हाथी (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Elephant Attack: सरगुजा जिले में हाथियों के हमले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत हो गई है। बताया जाता है कि ये हाथी मैनपाट के 14 हाथियों के दल से बिछड़कर लुण्ड्रा व सीतापुर वन परिक्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं। डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि लुण्ड्रा में जिन दो हाथियों ने तीन की जान ली है, उन्होंने दो सप्ताह पूर्व धर्मजयगढ़ के लैलूंगा में तीन की जान ली थी। दूसरी ओर ओडिशा के बाघधरिया गांव में एक हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को कुचलकर मार डाला।

पहली घटना: बुधवार सुबह 4 बजे। लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम बकिला निवासी सनमेत बाई व उसका पति नेहरू सुबह 4 बजे घर में थे। तभी अचानक दो हाथी घर के समीप पहुंच गए। इस दौरान एक हाथी ने सनमेत को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें

यहां मंडरा रहा मौत का खतरा! एक साथ 70 हाथी का दल कर रहे विचरण, ग्रामीण के घर रखे धान को किया चट

दूसरी घटना: लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत चिरगा का बेवरा निवासी राम कोरवा (60) खेत से रोपा लगाकर अपनी बेटी प्यारी (35) के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दोनों का सामना दो हाथियों से हो गया। हाथियों ने सूंड से उठाकर पटकने के बाद कुचल दिया, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

तीसरी घटना: सीतापुर वन परिक्षेत्र। ग्राम देवगढ़ निवासी मोहर साय (55) गुरुवार की सुबह 6 बजे फसल देखने खेत गया था। तभी हाथियों ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौत के बाद किया अलर्ट

लुंड्रा क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हाथी की निगरानी में लापरवाही के बाद यह घटना हुई। वहीं, चिरगा पहुंचने पर विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया था। वनविभाग के कर्मियों ने 4 की मौत के बाद आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को अलर्ट किया है।

ये भी पढ़ें

सड़क पर दिखे दो दंतैल हाथी, सेल्फी लेने हाथी के करीब पहुंच रहे थे लोग, फिर… देखें Video
Published on:
01 Aug 2025 08:24 am
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…