अंबिकापुर

Video: सड़क पर पहुंचे 14 हाथी तो भागने लगे लोग, किसी ने वीडियो बनाया तो किसी ने खींचे फोटो

Elephants in Mainpat: मैनपाट की तराई में बसे गांव की खेतों में लगी धान की नई फसल को रौंद डाला, हाथियों को देखने उमड़ा हुजूम
2 min read
Video: सड़क पर पहुंचे 14 हाथी तो भागने लगे लोग, किसी ने वीडियो बनाया तो किसी ने खींचे फोटो
Elephants in Mainpat

अंबिकापुर. मैनपाट के सरहदी क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से 14 हाथियों का दल सक्रिय है। आए दिन हाथियों का यह दल बस्तियों के अंदर घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। बुधवार की सुबह हाथियों का यह दल सड़क पर पहुंच गया, इससे वहां आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

इससे लोग दहशत में आ गए हैं। इस दौरान कई लोग हाथियों का वीडियो बनाया तो कई लोगों ने फोटो खींचे। वहीं प्रतापपुर के ग्राम केरता में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई मकानों को नुकसान पहुंचाया।

मैनपाट के सरहदी क्षेत्र में फरवरी माह से 14 हाथियों का दल सक्रिय है। इस दल की मुखिया गौतमी हाथी है, जिसके गले में रेडियो कॉलर आईडी लगा हुआ है। यह दल कभी धरमजगढ की तरफ बढ़ रहा है तो कभी मैनपाट की बस्तियों में घुस जा रहा है।

बुधवार की सुबह मैनपाट से लगे तराई क्षेत्र में 14 हाथियों का इस दल ने ग्राम पंचायत खाल कंडराजा में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंद डाला, वहीं उसे चट करने के साथ मुख्य सड़क पर पहुंच गए। इससे सीतापुर-धरमजगढ़ मार्ग पर हाथियों को देखने लोगों का हुजूम लग गया।

2 घंटे तक ठप रहा आवागमन
हाथियों के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। काफी देर बाद वन अमले ने हाथियों को खेतों व सड़क से भगाया, इसके बाद आवागमन शुरू हो गया।

सड़के पास ही खेतों में हाथियों के विचरण करने से करीब 2 घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। हाथियों के कारण लोगों में दहशत भी बना हुआ है।

Published on:
21 Aug 2019 08:45 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video