अंबिकापुर

Father Raped Daughter: पिता ने 11 वर्षीय बेटी से किया बलात्कार, दरिंदे को दया भी नहीं आई, रोते हुए मां को बताया

Father Raped Daughter: जब पत्नी घर पर नहीं थी तो मासूम बेटी के साथ की हैवानियत, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फांसी की सजा देने की मांग
2 min read
Rape Case
क्राइम न्यूज। Demo pic

अंबिकापुर. पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना (Girl raped) सामने आई है। अंबिकापुर में एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार (Father Raped Daughter) की घटना को अंजाम दिया है। घटना 20 मई की दोपहर की है। इस दौरान पीडि़ता की मां घर पर नहीं थी। 21 मई को पिता जब घर पर नहीं था तो बालिका ने रोते हुए मामले की जानकारी मां को दी। यह सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तत्काल थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। मामले को लेकर शहरवासियों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं वकीलों ने उसकी पैरवी नहीं करने की बात कही है।

एक युवक अपनी पत्नी व 11 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। 20 मई को युवक की पत्नी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए कलयुगी पिता ने अपने ही बेटी के साथ दोपहर में बलात्कार (Rape with daughter) की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी थी।

इस लिए मां के आने के बाद उसने नहीं बताया। 21 मई को जब पिता घर में नहीं था तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी मां को दी। मां ने बेटी के साथ 22 मई की रात को थाना पहुंचकर थाने में मामले (Innocent daughter raped) की शिकायत की। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पूर्व भी कर चुका था हरकत

पुलिस के अनुसार आरोपी एक अन्य बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। वहीं इससे पूर्व भी अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार (Rape) जैसी घटना को अंजाम दे चुका था। लेकिन घर का मामला होने के कारण परिवार के लोग दबा दिए थे।

Father Raped Daughter: सुरक्षित लाया गया न्यायालय

पिता द्वारा हैवानियत (Daughter raped0 किए जाने की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने उसे फांसी की सजा की मांग की है। लोगों को आक्रोश को देखते हुए पुलिस आरोपी को सुरक्षित तरीके से वाहन में लेकर न्यायालय पहुंची। जहां पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही है।

Updated on:
23 May 2026 08:13 pm
Published on:
23 May 2026 08:13 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश