अंबिकापुर

सहेली रूम पर मिलने आई तो बंद दरवाजे से आ रही थी बदबू, पुलिस तोड़कर घुसी तो रह गई सन्न

बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी छात्रा, मायापुर स्थित किराए के मकान में 3 दिन पूर्व ही परीक्षा देने की बात कहकर आई थी

2 min read
Police on the spot

अंबिकापुर. शहर के मायापुर स्थित किराए के मकान में बीएससी अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। छात्रा संभवत: तीन दिन पूर्व ही पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी और कमरा अंदर से बंद था। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह छात्रा की एक सहेली परीक्षा देने के लिए उसे लेने आई तब हुई।

छात्रा की सहेली ने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक जब अंदर से कुछ आवाज नहीं आई तो उसने पड़ोस के लोगों की इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन के बाद सरगुजा के हिस्से में रेलवे स्टेशन समेत आईं ये संपत्तियां

पड़ोस के लोगों ने दरवाजे के पास आकर देखा तो अंदर से काफी बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो छात्रा का शव फंदे पर झूल रहा था।


लुण्ड्रा निवासी शिवशरण सिंह की 20 वर्षीय पुत्री नम्रता सिंह उर्फ मिनी अपने छोटे भाई 17 वर्षीय नितेश ङ्क्षसह के साथ अंबिकापुर के मायापुर में रहकर पढ़ाई करती थी। भाई-बहन गांव के ही राजेश सोनी के मायापुर स्थितमकान में रहते थे। नम्रता पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

उसकी परीक्षा चल रही थी, उसका भाई नितेश यहां रहकर कौशल विकास में कंप्यूटर कोर्स करता है। नितेश लगभग एक माह से अपने घर चला गया था। यहां केवल नम्रता रहकर परीक्षा दे रही थी। कुछ दिन पूर्व वह भी अपने गांव चली गई थी। वह रविवार को अपने घर से परिजन को बता कर आई थी कि मैं परीक्षा देने अंबिकापुर जा रही हूं।

इसके बाद से उसकी परिजन से कोई बात नहीं हुई। मंगलवार की सुबह उसकी सहेली करौली निवासी अंजलि उसके कमरे पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

अंजलि ने दरवाजे को खुलवाने की कोशिश की लेकिन काफी देर बाद भी अंदर से कुछ आवाज नहीं आई तो उसे संदेह हुआ। उसने इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को दी। पड़ोस के लोगों ने कमरे के पास आकर देखा तो काफी बदबू आ रही थी।


दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस
घटना की जानकारी लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी तो नम्रता का शव पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। शव से काफी बदबू आ रही थी।

पुलिस ने बताया कि संभवत: मृतिका ने तीन दिन पूर्व ही आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया व पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने युवती को दी ऐसी मौत कि सुनकर कांप जाएगी रूह
Published on:
16 May 2018 07:27 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो