अंबिकापुर

किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया बलात्कार, आरोपी व उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

Girl raped: 3 महीने पूर्व युवक शहर की एक किशोरी का अपहरण (Kidnap) कर ले गया था कोरिया, रिश्तेदार के घर रखकर करता रहा बलात्कार (Rape)
less than 1 minute read
rape_2.jpg
प्रतीकात्मक चित्र

अंबिकापुर. नाबालिग लड़की अपहरण कर बलात्कार (Kidnap and raped) करने व संरक्षण देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

3 महीने पूर्व शहर के ही युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण (Kidnap) कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल (Jail) भेज दिया है।


अंबिकापुर निवासी 21 वर्षीय युवक ने अक्टूबर 2020 में शहर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने रिश्तेदार के घर कोरिया जिले में रखा था। यहां उसने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार (Rape) किया।

किशोरी के अचानक गायब हो जाने पर उसके परिजन चिंतित हुए और उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर बालिका व आरोपी की तलाश कर रही थी।


मुखबिर से मिली सूचना, बरामद की गई किशोरी
खोजबीन के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी को कोरिया जिले के स्टोर दफाई से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी व संरक्षण देने के मामले में उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 368, 376, आईपीसी 1, 6, 17 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
09 Feb 2021 08:54 pm
Published on:
09 Feb 2021 08:54 pm
Also Read
View All
Ambikapur Contract Killing: सुपारी देकर बिहार से बुलाया 3 बदमाश, फिर दिनदहाड़े करा दी ससुर की हत्या, आरोपी CCTV में कैद, दामाद समेत 2 पकड़े गए

Ambikapur Police: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर अधेड़ को 3 युवकों ने मारा चाकू, फिर हो गए फरार, पहुंचे आईजी-एसपी

Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला