अंबिकापुर

Human trafficking: सहेली ने 2 लाख में युवती को उज्जैन में बेचा, जबरन कराई गई शादी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Human trafficking: पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में उज्जैन में बेची गई युवती को किया था बरामद, 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Human trafficking
Police arrested 2 human traffickers (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय एक युवती को अच्छा काम दिलाने का लालच देकर उसकी सहेली ने उज्जैन में 2 लाख रुपए में बेच (Human trafficking) दिया था। फिर उसकी एक युवक से जबरन शादी करा दी गई। शादी के बाद उसे आरोपी ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। वह भागने की बात कहने पर युवती का ेजान से मारने की धमकी देता था। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उज्जैन पुलिस को सूचना दी थी। वहां की पुलिस की सूचना पर अंबिकापुर के मणिपुर पुलिस ने उज्जैन से युवती को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, दोनों सगे भाई हैं। जबकि सहेली समेत 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय एक युवती के घर उसकी सहेली अलका उरांव (Human trafficking) पहुंची थी। उसने उसकी बड़ी बहन से कहा कि वह उसे शादी पार्टी में काम कराने पत्थलगांव ले जा रही है। वहां उसे अच्छे पैसे मिलेंगे। इसके बाद वह उसे पत्थलगांव न ले जाकर अंबिकापुर के गोरसीडबरा ले आई।

फिर रात में ट्रेन से उसे उज्जैन लेकर सहेली ने अशोक नामक युवक के हाथों 2 लाख (Human trafficking) रुपए में बेच दिया। वहीं अशोक ने उज्जैन के ग्राम बड़ोदिया निवासी मुकेश सिंह के साथ मिलकर युवती की भंवर सिंह नामक युवक से जबरन शादी करा दी।

भंवर सिंह मुकेश का छोटा भाई है। इसके बाद सहेली अलका और अशोक लौट आए थे। वहीं आरोपी भंवर सिंह शादी करने के बाद पीडि़ता (Human trafficking) को उज्जैन से 15 किमी दूर अपने गांव बड़ोदिया में ऑटो में बैठाकर ले गया था।

बंधक बनाकर रखा, दी जान से मारने की धमकी

आरोपी भंवर सिंह ने पीडि़ता को घर में बंधक (Human trafficking) बनाकर रखा था। युवती जब वहां से भागने की बात कहती थी तो उसे वह जान से मारने की धमकी देता था। इसी बीच पीडि़ता ने शोर मचाया तो लोग वहां पहुंचे और उज्जैन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सखी सेंटर में रखवाया था। इसी बीच सूचना पर पहुंची अंबिकापुर की मणिपुर पुलिस उसे आरोपी के कब्जे से बरामद कर अंबिकापुर ले आई।

Human trafficking: ये दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले (Human trafficking) में आरोपी भंवर सिंह पिता उमराव सिंह 25 वर्ष व उसके सगे भाई मुकेश सिंह 32 वर्ष को उज्जैन स्थित उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में लखनपुर पुलिस ने महिला सहित 4 के खिलाफ धारा 143(2) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था। वहीं पुलिस आरोपी अलका व अशोक की तलाश कर रही है।

Updated on:
04 Dec 2025 04:38 pm
Published on:
04 Dec 2025 04:38 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष