अंबिकापुर

2 बेटों के साथ खेल रही थी मासूम बेटी, होटल से पिता निहार रहा था उन्हें, अचानक आई तेज रफ्तार कार ने ले ली जान

2 बेटे और भाई गंभीर, मेन रोड के किनारे संचालित होटल में घुसी कार, दुर्घटना के बाद कार बैक कर युवक-युवती हो गए फरार, घायलों का चल रहा इलाज
less than 1 minute read
Road accident
Road accident

अंबिकापुर. शहर से लगे ग्राम भकुरा में सड़क किनारे स्थित होटल में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार घुस गई। कार में युवक-युवती सवार थे। हादसे में होटल के पास खड़े होटल संचालक की मासूम बेटी, 2 बेटे और भाई चपेट में आ गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया। इधर हादसे के बाद कार बैक कर युवक-युवती फरार हो गए।


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरा निवासी पटेल पैकरा की गांव के मुख्य सड़क पर होटल है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे होटल संचालक अपनी होटल के काउंटर पर बैठा हुआ था। इस दौरान होटल संचालक की बेटी पुष्पलता उम्र 2 वर्ष और २ बेटे सहित संचालक का बड़ा भाई होटल में मौजूद थे।

इसी बीच स्विफ्ट कार सवार युवक-युवती तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए होटल के अंदर घुसा दी। दुर्घटना में होटल संचालक की मासूम बेटी और दो बेटे के अलावा बड़े भाई को गंभीर चोट आर्इं। मौका देख कार चालक वाहन को बैक कर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया लेकिन घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 2 वर्ष की बेटी पुष्पलता की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
03 Apr 2019 10:17 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से