अंबिकापुर

Loot with farmer: खुद को RTO अधिकारी बताकर बुलेट सवार ने किसान से की 20 हजार रुपए की लूट, आया था बेटी का इलाज कराने

Loot with farmer: किसान ने जब आरटीओ ऑफिसर में जाकर पूछताछ की तो उस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला पदस्थ, आरोपी अंबिकापुर के ईरानी मोहल्ले का है निवासी
2 min read
Loot with farmer
Loot accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। खुद को आरटीओ का अधिकारी बताकर बुलेट सवार एक व्यक्ति ने राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किसान से अंबिकापुर के रिंग रोड में 20 हजार रुपए (Loot with farmer) लूट लिए। किसान अपनी मासूम पुत्री का चाइल्ड अस्पताल में पिछले 15 दिन से इलाज करा रहा है। पीडि़त किसान ने जब आरोपी के बारे में पता तलाश किया तो उसकी पहचान कलेक्टोरेट के पीछे ईरानी मोहल्ला निवासी के रूप में हुई। फिर उसने इसकी रिपोर्ट उसने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम मरकाडांड निवासी संदीप लकड़ा (Loot with farmer) किसान है। वह अपनी पुत्री अंजलि का अंबिकापुर के मासूम अस्पताल में पिछले 15 दिन से भर्ती कर इलाज करा रहा है। 11 मार्च की शाम को करीब 6 बजे वह अपने ससुर रामजन के साथ बाइक से अस्पताल से गांधी चौक की ओर किसी काम से जा रहा था।

इस दौरान राज पोल्ट्री फार्म के पास काले रंग के बुलेट में सवार एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए धमकी भरे लहजे में नहीं रुकने की बात को लेकर धक्का-मुक्की करने लगा। उसने कहा कि वह आरटीओ का अधिकारी है। उसने अपना नाम सहजोर अली (Loot with farmer) बताया।

इसके बाद उसने उसकी पैंट की जेब में हाथ डालकर पर्स निकाल लिया। फिर पर्स में रखे 10 हजार रुपए और शर्ट की जेब में रखा 10 हजार रुपए निकालकर पर्स वहीं फेंक दिया। बुलेट सवार ने लूटपाट (Loot with farmer) के बाद धमकी देते हुए उन्हें वहां से भाग जाने कहा।

Loot with farmer: ईरानी मोहल्ले का निकला आरोपी

लूट का शिकार हो चुके पीडि़त संदीप लकड़ा ने यह बात अपने परिचितों को बताई और और आरटीओ ऑफिस गया। यहां पता चला कि सहजोर अली (Loot with farmer) नाम का कोई भी अधिकारी यहां पदस्थ नहीं है।

जब उसने आरोपी के बारे में छानबीन की तो पता चला कि सहजोर अली पिता अय्यूब अली अंबिकापुर के सतीपारा स्थित ईरानी मोहल्ले का रहने वाला है। फिर उसने मामले (Loot with farmer) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Updated on:
16 Mar 2026 08:06 pm
Published on:
16 Mar 2026 08:06 pm
Also Read
View All
Ambikapur Road Accident: एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने युवक को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ, बाइक के उड़े परखच्चे

Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार