अंबिकापुर

कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, अचानक वहां हुआ ऐसा बवाल कि पुलिस सबको ले आई थाना, फिर…

Love affair: अपने ही रिश्तेदार के घर पर रहता था युवक, उसकी ही बेटी से करने आया था कोर्ट मैरिज
less than 1 minute read
कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, अचानक वहां हुए ऐसा बवाल कि पुलिस सबको ले आई थाना, फिर...
Love affair

अंबिकापुर. एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर बुधवार को कोर्ट मैरिज (Court marriage) करने अंबिकापुर कोर्ट आया था। इसकी जानकारी युवती के परिजन को लग गई। सूचना मिलते ही परिजन न्यायालय पहुंच गए और कोर्ट परिसर में ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

जब पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा घटना के संबंध में प्वाइंट चला तो कोतवाली पुलिस सभी को थाने ले लाई। युवती युवक के साथ रहने को तैयार है।


राजपुर थाना क्षेत्र के परसापानी निवासी 33 वर्षीय धनीराम करकेट्टा पिता अमल साय करकेट्टा महामाया विद्युत सब स्टेशन में काम करता है। वह शहर के घुटरापारा में अपने रिश्तेदार के घर में ही रहता था। इसी बीच रिश्तेदार की 18 वर्षीय पुत्री से उसका प्रेम संबंध (Love affair) हो गया।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और बुधवार को अंबिकापुर कोर्ट में आकर कोर्ट मैरिज करने की तैयारी करने लगे। इस दौरान इसकी जानकारी युवती के परिजन को हो गई।

फिर युवती के माता-पिता कोर्ट पहुंचे और शादी करने से मना करने लगे। इस दौरान युवती मानने को तैयार नहीं हो रही थी। कोर्ट परिसर में ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।


पुलिस सभी को ले आई थाने
जब पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा घटना का प्वाइंट चला तो कोतवाली पुलिस कोर्ट पहुंच कर सभी को थाने ले आई। इस दौरान युवती युवक के साथ जाने पर अड़ी रही और थाना परिसर में ही युवक का हाथ पकड़ कर घूमती रही।

Published on:
22 Aug 2019 02:33 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक