अंबिकापुर

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

Mainpat festival 2026: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 13 से 15 फरवरी तक, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां

2 min read
Singer Kanika kapoor and Manoj Tiwari (Photo Source- Wikipedia)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के शिमला में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival 2026) का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। महोत्सव का उद्देश्य मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना और स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। महोत्सव के पहले दिन जहां भोजपुरी गायक मनोज तिवारी तो अंतिम दिन 15 फरवरी को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival 2026) की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सीएम इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी तथा ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

Land compensation scam: मैनपाट में 19 करोड़ का जमीन मुआवजा घोटाला उजागर: कलेक्टर ने तहसीलदार-पटवारी को किया अटैच, बनाई जांच समिति

दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे।

Program spot in Mainpat

अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, (Mainpat festival 2026) रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Mainpat festival 2026: मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण

महोत्सव (Mainpat festival 2026) के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में बोटिंग के अलावा फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक

कार्यक्रम (Mainpat festival 2026) में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड व स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Raod accident: एनएच पर बड़ा हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर

Published on:
12 Feb 2026 06:35 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Land compensation scam: मैनपाट में 19 करोड़ का जमीन मुआवजा घोटाला उजागर: कलेक्टर ने तहसीलदार-पटवारी को किया अटैच, बनाई जांच समिति

अगली खबर