12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mainpat Festival: बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन ने ‘चल छइयां-छइयां’ तो सुमेधा करम्हे ने ‘शंकरा-शंकरा’ गाने पर लोगों को खूब झुमाया

Mainpat Festival: मैनपाट महोत्सव के पहले दिन छालीवुड के कलाकारों ने भी खूब जमाया रंग, सांस्कृतिक कायक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की रही धूम, आज भोजपुरी गायक पवन सिंह, कॉमेडियन सुनील पॉल व बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो मचाएंगे धूम  

2 min read
Google source verification
Mainpat festival

Bolywood singer Sumedha Karmahe, Shashi Suman and Nitin Dubey perform in Mainpat

अंबिकापुर. Mainpat Festival: मैनपाट महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी व सरगुजिहा गीतों का दर्शको ने जमकर लुत्फ उठाया और कलाकारो ने तालियां बटोरीं। बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन व सुमेधा करम्हे ने जहां फिल्मी गाने प्रस्तुत किए, वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने अपने गानों से छत्तीसगढ़ की माटी की याद दिलाई।

बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन के ‘चल छइयां-छइयां छइयां छइयां..., काटूं कैसे राता ओ सांवरे... व ससुराल चली गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया।’ सुमेधा करम्हे ने ‘शंकरा-शंकरा’ गाने के साथ हिंदी सदाबहार व छत्तीसगढ़ी गानें पेश किए। वहीं छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा (Anuj Sharma) व नितीन दुबे ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।

अनुज शर्मा ने ‘मोर छइहां भुइयां ल छोड़ थिराबे कहां रे’, ‘प्यार दे बर आए रहिस इनकार होगे जी, टूरी आइसक्रीम खाके फरार होगे जी’ व नितिन दुबे ने हाय रे मोर कोंचई पान जैसे धमाकेदार गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

सरगुजिहा के गायक संजय सुरिला ने ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ व कई लोकप्रिय गानों से महफि़ल सजाया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल भटको, चाइल्ड एजुकेशन सेंटर, एकलव्य आदर्श विद्यालय बतौली, सेजस देवगढ़, केजीवीबी मैनपाट के स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी

लेजर शो व आतिशबाजी से जगमग हुआ मैनपाट
पहले दिन लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से मैनपाट महोत्सव (Mainpat Festival) का स्थल शोभायमान हो गया। रोपाखार जलाशय में रात में लेजर शो शुरु किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशो को रंगीन व आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखों ने आकाश में रंगीन नजारे पेश किए।

मैनपाट महोत्सव में पहली बार रोपाखार जलाशय में लेजर शो का आयोजन किया गया। लेजर की तेज व रंगीन किरणें एक-दूसरे को काटती हुईं महोत्सव स्थल पर चार चांद लगा दिए।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुदीन इराकी, कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग