अंबिकापुर

Big Incident: चाय का शौक बना मौत का सबब… शक्कर समझकर वृद्ध ने डाल दिया कीटनाशक, पीने के बाद हुई मौत

Big Incident: आंखों की कमजोर रोशनी एक वृद्ध के लिए मौत का कारण बन गई। दरअसल, उसे चाय पीने का बहुत शौक था, लेकिन इस बार चाय बनाते वक्त उसने शक्कर की जगह गलती से कीटनाशक पाउडर डाल दिया।
less than 1 minute read
मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Big Incident: आंखों की कमजोर रोशनी एक वृद्ध के लिए मौत का कारण बन गई। दरअसल, उसे चाय पीने का बहुत शौक था, लेकिन इस बार चाय बनाते वक्त उसने शक्कर की जगह गलती से कीटनाशक पाउडर डाल दिया। चाय पीने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी साय (65 वर्ष) उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था, जबकि उसका बेटा अलग परिवार के साथ रहता है। वृद्ध को आंखों से कम दिखाई देता था, बावजूद इसके वह रोजाना खुद ही चाय बनाता था।

शक्कर समझकर कीटनाशक पाउडर चाय में डाल दिया

बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर की शाम बिहारी साय ने रोज की तरह खुद के लिए चाय बनाई। इस दौरान उसने गलती से शक्कर समझकर कीटनाशक पाउडर चाय में डाल दिया। चाय पीते ही कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

गांव में शोक का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार, बिहारी साय आंखों की कमजोरी के कारण कई बार चीजों को ठीक से पहचान नहीं पाता था। परिजनों का कहना है कि घर में रखा कीटनाशक पाउडर और शक्कर का डिब्बा एक जैसा दिखता था, जिससे यह दुखद घटना घटित हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव में इस दर्दनाक हादसे से शोक का माहौल है।

Updated on:
24 Oct 2025 10:18 am
Published on:
24 Oct 2025 10:18 am
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष