अंबिकापुर

Nautapa 2024: 45 डिग्री में 55 की फीलिंग, यहां ऐसा लग रहा जैसे ज्वालामुखी फट गया और आग के बरस रहे शोले

Nautapa 2024: एक दिन पूर्व 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था अंबिकापुर तापमान, आज तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी, राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा कर रहा उत्तरी छत्तीसगढ़ में प्रवेश

2 min read
Nautapa 2024 - Sarguja reeling under heatwave

Nautapa 2024:सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे संभाग में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे के बाद से ही सूर्य की किरणें आग उगल रही हैं। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हैं। वहीं बुधवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई महीनें में 11 वर्ष बाद अंबिकापुर का तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में 44.8 डिग्री पहुंचा था।


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा के प्रवेश का क्रम उत्तरी छत्तीसगढ़ में जारी है। इसके प्रभाव से सरगुजा संभाग में भीषण गर्मी पड़ रही है। आग की तरह चिलचिलाती धूप (Nautapa 2024) से लोग परेशान हैं। लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद सडक़ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं है। कुलर व पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है।

Nautapa 2024: लू का प्रभाव बने रहने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार आगे आने वाले दिनों में लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि १-२ दिनों तक अधिकतम तापमान में उछाल देखा जा सकता है।

वहीं तापमान के बढऩे से स्थानीय संवहनी हवाओं का प्रभाव भी सरगुजा संभाग (Nautapa 2024) पर दिख रहा है। शाम को आसमान मेघमय हो गया और कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हुई। अंबिकापुर में भी बूंदाबादी दर्ज की गई।

इन जिलों में तापमान की स्थिति

अम्बिकापुर - 44.2
बलरामपुर - 45.6
जशपुर डुमरबाहर - 43.6
कोरिया बैकुंठपुर - 44.1
सूरजपुर - 45.0

Updated on:
30 May 2024 10:53 am
Published on:
29 May 2024 08:31 pm
Also Read
View All
Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर