अंबिकापुर

पत्नी से झगड़ा कर रहा था युवक, लड़ाई छुड़ाने पहुंचा पुलिसकर्मी तो जड़ दिया थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी

Police beaten: बच्चे को पटकने पर पत्नी ने पति का किया था विरोध, एएसआई और आरक्षक पहुंचे और दोनों को थाने चलने कहा, इसी बात पर युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 7:49 PM IST
पत्नी से झगड़ा कर रहा था युवक, लड़ाई छुड़ाने पहुंचे पुलिसकर्मी को जड़ दिया थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी
Demo pic

अंबिकापुर. कंट्रोल रूम से पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि शहर के अग्रसेन चौक के समीप पति-पत्नी विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने चलने को कहा। इस पर पति पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा और गुस्से में आकर उसने एक आरक्षक को थप्पड़ जड़ (Police slapped) दिया।

इसके बाद कॉलर पकड़ कर वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 353, 498(ए), 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है। (Police beaten)


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अग्रसेन चौक निवासी आशीष दुबे ने मंगलवार की किसी बात को लेकर अपने छोटे बच्चे को उठाकर पटक दिया। आशीष की पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी विवाद करने लगा। दोनों के बीच सडक़ पर विवाद होने लगा।

महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर एक एएसआई व आरक्षक मौके पर पहुंचे। इस दौरान पति-पत्नी घर में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस दरवाजा खुलवाकर अंदर गई और दोनों को कोतवाली चलने को कहा।

इस बात को लेकर आशीष पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा। आशीष ने गुस्से में आकर एक आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान आरक्षक की वर्दी भी फट गई और उसका चेहरा नाखुन से लहुलूहान हो गया।


पुलिस किसी तरह लेकर पहुंची थाने
घटना के बाद पुलिस दोनों को किसी तरह लेकर कोतवाली पहुंची। यहां कोतवाली परिसर में आशीष बेहोश होने का भी नाटक करने लगा। पुलिसकर्मियों ने अपने साथ हुए मारपीट की जानकारी टीआई विलियम टोप्पो को दी। टीआई ने घटना की जानकारी मोबाइल पर एसपी को दी।


महिला ने दर्ज कराई पति पर एफआईआर
कोतवाली टीआई विलियम टोप्पो ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। वहीं महिला द्वारा बताया गया कि पति जब मारपीट कर रहे थे तो पुलिस वहां पहुंची थी।

पति आशीष दुबे पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद करने लगा और एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। महिला के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353, 498(ए), 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश