अंबिकापुर

नक्सली हमले में 6 जवानों के शहीद होने के बाद झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस कर रही ये काम

2 दिन पूर्व झारखंड के लातेहार में लैंडमाइन धमाके में 6 जवान हुए थे शहीद, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सटा हुआ है इलाका

2 min read
Police searching

अंबिकापुर. झारखंड के गढ़वा जिले हुए माओवादी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सरहदी इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। झारखंड की तरफ से आने जाने-वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। 2 दिन पूर्व झारखंड के बूढ़ापहाड़ स्थित छिंजो में माओवादी हमले में 6 जवान शहीद तथा 10 जवान घायल हो गए थे। वह क्षेत्र बलरामपुर जिले से महज 40 किमी की दूरी पर है। इसकी वजह से सरहद में पुलिस व सीआरपीएफ ने गतिविधियां तेज कर दी है।


गौरतलब है कि झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में मंगलवार रात माओवादियों द्वारा लगाई गई एक लैंडमाइन के धमाके में 6 जवान शहीद और 10 जवान घायल हो गए थे। इस इलाके में मंगलवार की शाम पुलिस को कुछ माओवादियों की मौजूदगी के इनपुट भी मिले थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

ये भी पढ़ें

लंदन से PHD कर रहे बैंगलोर के रिसर्चर को बच्चा चोर समझ मारने दौड़ाया, स्कूल में छिपकर बचाई जान

चूंकि हादसा वाला क्षेत्र बलरामपुर जिले से लगा हुआ है, इसलिए माओवादी भागकर बलरामपुर जिले की तरफ प्रवेश न कर जाएं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सरहदी क्षेत्रों में सर्चिंग तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार सरहदी इलाकों में पूरे वर्ष भर सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। लेकिन मंगलवार को झारखंड के छिंजो में हुए हादसे के बाद माआवादियों को पकडऩे के लिए झारखंड पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर घेराबंदी कर रखी है।


इससे उम्मीद जताई जा रही है कि माओवादी बलरामपुर के रास्ते सरगुजा में प्रवेश कर सुरक्षित निकलने का प्रयास कर सकते हैं। इसकी वजह से झारखंड की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन जांच कराई जा रही है।


इसके साथ ही जो भी संदिग्ध मिल रहा है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। सरहदी इलाके के जंगल वाले रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। ताकि अंदरूनी मार्ग का कोई भी उपयोग करे तो उसकी जानकारी रखी जा सके।


40 किमी दूर स्थित है बूढ़ापहाड़
सूत्रों के मुताबिक बूढ़ापहाड़ से उतरने के दौरान ही खपरी महुआ नामक स्थान के पास तुरेर में माओवादियों द्वारा लगाई बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से यह हादसा हुआ है। बूढ़ापहाड़ बलरामपुर जिले के सरहद से लगा हुआ है। बूढ़ापहाड़ की दूसरी तरफ खपरी महुआ नामक स्थान है जो यहां से महज 40 किमी दूर है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्चिंग तेज की गई है।


बॉडर से सटा इलाका होने के कारण सर्चिंग की गई है तेज
माओवादियों के हलचल को देखते हुए पूरे वर्ष भर बलरामपुर जिले के सरहदी क्षेत्रों में सर्चिंग की जाती है। बूढ़ापहाड़ का छिंजो क्षेत्र बलरामपुर से महज 40 किमी दूर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरहदी क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है। झारखंड की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है।
डॉ. पंकज शुक्ला, एडिशनल एसपी, बलरामपुर

ये भी पढ़ें

घर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने दी दर्दनाक मौत, पहिए से कुचल दिया सिर
Published on:
28 Jun 2018 02:04 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो