अंबिकापुर

Prisoner escaped with newborn: अस्पताल से नवजात को लेकर महिला बंदी फरार, टॉयलेट जाने के नाम पर दिया चकमा, महिला जेल प्रहरी निलंबित

Prisoner escaped with newborn: प्रसव पीड़ा होने पर सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 18 दिन पूर्व कराया गया था भर्ती, एनडीपीएस एक्ट में फरवरी माह में हुई थी गिरफ्तार
3 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 6:19 PM IST
Prisoner escaped with newborn
Prisoner Pooja Gupta who escaped from hospital

अंबिकापुर. Prisoner escaped with newborn: एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार गर्भवती महिला बंदी प्रसव के बाद सोमवार की देर रात अस्पताल से अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार (Prisoner escaped with newborn) हो गई। इससे जेल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। इधर सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर जेल अधीक्षक ने महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है। दरअसल महिला बंदी देर रात टॉयलेट जाने के नाम पर बच्चे को लेकर निकली थी, इसके बाद से उसका पता नहीं चला। पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम आरागाही निवासी पूजा गुप्ता पति ऋषिकेश गुप्ता 23 वर्ष फरवरी माह में अवैध कफ सिरप के साथ पकड़ी गई थी। इस दौरान वह 2 माह की गर्भवती (Prisoner escaped with newborn) थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर रामानुजगंज जेल में भेज दिया था।

Police checked CCTV

गर्भावस्था को देखते हुए फरवरी माह में ही उसे सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट कर दिया गया था। महिला का केस रामानुजगंज कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच 22 अगस्त को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 अगस्त को ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म (Prisoner escaped with newborn) दिया था।

9 सितंबर को सौंपा गया था नवजात

8 माह में ही डिलीवरी होने के कारण बच्चा प्री-मेच्योर था। ऐसे में उसे एसएनसीयू में रखा गया था। 9 सितंबर को नवजात को उसकी मां को सौंपा गया था। रात 12.30 बजे उसे बच्चे की मालिश करते देखा गया था। इसके बाद से वह अस्पताल से बच्चे के साथ गायब हो गई।

Prisoner Pooja Gupta

टॉयलेट जाने के नाम पर निकली थी बंदी

रात करीब 2 बजे महिला बंदी (Prisoner escaped with newborn) की सुरक्षा में तैनात महिला जेल प्रहरी ने उसे बेड पर न देख उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने जेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। महिला प्रहरी ने बताया कि वह टॉयलेट जाने के नाम पर बच्चे को लेकर रात करीब 1 बजे निकली थी।

Prisoner escaped with newborn: महिला जेल प्रहरी निलंबित

महिला बंदी के बच्चे के साथ फरार (Prisoner escaped with newborn) होने की घटना से जेल महकमे में हडक़ंप मच गया। फिर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। इधर सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्रिय ने महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

Police checked CCTV

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

इस संबंध में एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि महिला बंदी जेल प्रहरी को चकमा देकर (Prisoner escaped with newborn) फरार हुई है। उसके खिलाफ मणिपुर पुलिस ने धारा 265 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को भी दी गई है।

Updated on:
10 Sep 2024, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज