अंबिकापुर

सजायाफ्ता 2 कैदियों की मौत, हत्या के केस में दोनों सेंट्रल जेल में काट रहे आजीवन कारावास की सजा

Prisoners death: तबियत बिगडऩे पर दोनों को सेंट्रल जेल हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज (Medical college) में किया गया था शिफ्ट, एक बुजुर्ग तो दूसरा था युवा

less than 1 minute read
सजायाफ्ता 2 कैदियों की मौत, हत्या के केस में दोनों सेंट्रल जेल में काट रहे आजीवन कारावास की सजा
Central jail Ambikapur

अंबिकापुर. सेंट्रल जेल (Central jail) अंबिकापुर के 2 कैदियों की 12 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत (Prisoners death) हो गई।

मृतकों में एक की उम्र काफी ज्यादा थी, वह शारीरिक रूप से कमजोर था। वहीं दूसरा बंदी अनिद्रा जैसे बीमारी से ग्रसित था। दोनों हत्या (Murder) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।


75 वर्षीय विक्टोर कुजूर पंडरसिली जशपुर का रहने वाला था। जशपुर न्यायालय द्वारा उसे वर्ष 2019 में हत्या (Murder) के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में बंद था। उम्र ज्यादा हो जाने के कारण वह काफी कमजोर हो चुका था।

1 अक्टूबर को तबियत खराब होने पर जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई।


2 लोगों की हत्या का था आरोप
वहीं 35 वर्षीय मिथलेश गोंड़ पिता रामभरोस निवासी तेलईधार थाना बैकुंठपुर का रहने वाला था। उसे दो लोगों की हत्या (2 people murder) के आरोप में वर्ष 2011 में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

इसके बाद से वह अंबिकापुर केन्द्रीय जेल (Central jail) में बंद था। 28 सितंबर को तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अनिद्रा जैसे बीमारी से ग्रसित था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई।

Published on:
04 Oct 2020 10:56 pm
Also Read
View All
Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर