6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Theft from shop: बतौली स्थित पतंजलि स्टोर्स के संचालक ने बैंक से निकाले थे रुपए, पीछा कर दुकान में पहुंचे थे युवक, एक ने चेहरे पर बांध रखा था रुमाल

2 min read
Google source verification
Theft from shop

Theft removed Rupees from shop counter (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली मेन मार्केट में स्थित पतंजलि स्टोर्स के संचालक ेको बातों में उलझाकर 2 युवकों ने काउंटर में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए लेकर (Theft from shop) फरार हो गए। संचालक ने बैंक से ये रुपए निकालकर दुकान के काउंटर में 2-3 मिनट पहले ही रखे थे। इसी बीच पीछा करते हुए युवक वहां पहुंचे थे। युवकों की ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संचालक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। आरोपियों में एक ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।

बतौली निवासी रजत गुप्ता की मुख्य बाजार में राजा पतंजलि स्टोर्स है। बुधवार की दोपहर रजत के पिता संकट मोचन गुप्ता दुकान के काउंटर में बैठे थे। करीब 12.10 बजे वे स्टेट बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपए (Theft from shop) निकालकर दुकान पहुंचे। उन्होंने पेपर में रुपए लपेटकर दुकान के काउंटर में रखे थे। रुपए रखने के 2-3 मिनट बाद ही 2 युवक दुकान में पहुंचे।

इनमें से एक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। युवकों ने दुकानदार से तेल मांगा। इस पर संकट मोचन गुप्ता उन्हें तेल देने लगे। इसी बीच युवक काउंटर में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए (Theft from shop) निकालकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मामले का पता तब चला जब दुकानदार ने काउंटर खोला। रुपए गायब देख उन्होंने बेटे को सूचना दी। जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो पता चला कि दुकान में आए दोनों युवकों ने ही काउंटर से रुपए निकाले हैं।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों युवकों ने सामान मांगने के बहाने दुकानदार संकट मोचन गुप्ता को बातों में उलझाए रखा। एक युवक उन्हें दुकान के इस कोने से उस कोने में सामान लेने भेजता रहा, ताकि वे मुडक़र इधर न देख पाएं। इसी बीच बिना चेहरा ढके युवक काउंटर से पेपर में लिपटा 1 लाख 70 हजार रुपए (Theft from shop) लेकर फरार हो गया। चंद सेकेंड बाद दूसरा युवक भी बिना सामान लिए भाग निकला।

Theft from shop: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुकान संचालक ने मामले (Theft from shop) की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराई। पुलिस दुकान में पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी स्टेट बैंक से ही संकट मोचन गुप्ता के पीछे लगे थे। रास्ते में उन्हें मौका नहीं मिल पाया होगा, इस वजह से दुकान तक पहुंच गए और वारदात को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग