11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर

Theft In Mobile Shop: गोलू मोबाइल शॉप में सेंधमारी… 25 लाख के मोबाइल और कैश चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद

Theft In Mobile Shop: अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 25 लाख रुपए के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Google source verification

Theft In Mobile Shop: अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 25 लाख रुपए के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि जाते-जाते चोर दुकान के पीछे करीब 5 लाख रुपए के मोबाइल फेंक कर चले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस, साइबर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरे में एक नकाबपोश युवक चोरी करते हुए कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बौरीपारा निवासी विक्रांत जायसवाल की गुदरी चौक में ‘गोलू मोबाइल’ नाम से दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोली गई तो दीवार टूटी हुई और कई मोबाइल फोन व कैश गायब मिले।

कोतवाली थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, चोर ने बड़ी ही सफाई से सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि यह घटना कोतवाली से मात्र 250 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी में शामिल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।