अंबिकापुर

आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के बंदी की सडक़ हादसे में मौत, 2 महीने के पैरोल पर आया था घर

Rape prisoner death: 2 साथियों के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था धान काटने, केंद्रीय जेल (Central jail) में काट रहा था आजीवन कारावास (Lifetime imprisonment) की सजा
less than 1 minute read
आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के बंदी की सडक़ हादसे में मौत, 2 महीने के पैरोल पर आया था घर
Dead body

अंबिकापुर. 2 महीने से पैरोल पर रह रहे बलात्कार के बंदी युवक की सडक़ दुर्घटना (Road accident) में मौत हो गई। वह शनिवार को अपने 2 साथियों के साथ बाइक से गांव में धान काटने जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।

इससे तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बंदी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सवेदा निवासी 22 वर्षीय महेश बसोर पिता कृष्णा बसोर धारा बलात्कार के आरोप में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में आजीवन कारावास (Lifetime imprisonment) की सजा काट रहा था। अब तक वह साढ़े छह वर्ष सजा काट चुका था। इसी बीच कोरोना काल के दौरान 2 महीने से पैरोल पर छूटकर अपने घर गया था।

महेश शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से गांव में धान कटाई (Cut paddy) करने जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक से तीनों गिर गए। इससे तीनों घायल हो गए थे।


मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम
सडक़ हादसे (Road accident) में गंभीर रूप से घायल महेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

Published on:
01 Nov 2020 09:07 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही