
Surajpur Double Murder, शिक्षिका रजनी बरेठ व बेटा सुजल बरेठ (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के केशवपुर स्थित ममता कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका व उसके 12वीं में पढऩे वाले बेटे की अज्ञात हमलावरों ने नृशंस हत्या कर दी थी। 10 अक्टूबर की देर रात शिक्षिका का शव (Teacher murder) उसके बाथरूम में जबकि बेटे का शव सुबह करीब 8 बजे अंबिकापुर शहर से लगे महावीरपुर में मिला था। बेटे के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मां-बेटे दोनों का मोबाइल भी गायब है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में सूरजपुर पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने 2-3 संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसी चर्चा है कि शिक्षिका के घर एक युवक का आना-जाना था, वहीं शिक्षिका ने 20 लाख रुपए का लोन भी लिया था, जिसे लेकर युवक से विवाद की बात सामने आ रही है।
जांजगीर-चांपा जिला निवासी रजनी बरेठ 42 वर्ष शिक्षिका थी। वह फिलहाल सूरजपुर जिले के ग्राम बेलटिकरी स्कूल में पदस्थ थी। 5 वर्ष पूर्व उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह ग्राम केशवपुर स्थित ममता कॉलोनी में अपने 18 वर्षीय बेटे सुजल के साथ रहती थी। बेटा बिश्रामपुर स्थित कार्मेल स्कूल में 12वीं का छात्र था। 9 अक्टूबर से मां-बेटे (Teacher and his son murder) का मोबाइल बंद था।
इसी बीच 10 अक्टूर की सुबह अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम महावीरपुर में काली घाट मंदिर के पीछे वाले रास्ते में सुजल का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त रात करीब 8 बजे हुई। पुलिस जब ममता कॉलोनी पहुंची तो दरवाजे पर ताला बंद था।
इससे शिक्षिका के गायब होने की बात भी पता चली। पुलिस (Surajpur Police) ने देर रात करीब 2 बजे मकान का ताला तोड़ा तो बाथरूम में शिक्षिका शव मिला। मां-बेटे की हत्या की जांच पुलिस, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है।
मामले में पुलिस ने 2-3 संदेहियों को हिरासत (Suspected in police custody) में लिया है। संदेही स्थानीय ही बताए जा रहे हैं। इनमें से एक का शिक्षिका के घर आना-जाना भी था। युवक का शिक्षिका से अफेयर की भी चर्चा है। शिक्षिका व बेटे का मोबाइल भी गायब है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों का ही इसमें हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी से भी पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं।
Updated on:
12 Oct 2026 03:54 pm
Published on:
12 Oct 2026 03:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
