अंबिकापुर

सरगुजा के जंगल में दिखी दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी, 20 फीट तक लगाती है छलांग, कैमरे में हुई कैद

Rare Railbow Squirel: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत मतरिंगा जंगल में पक्षी प्रेमी ने इंद्रधनुषी गिलहरी को कैमरे में किया है कैद, वन विभाग का मानना है कि सरगुजा में पहली बार इंद्रधनुषी गिलहरी देखी गई
2 min read
squirel1.jpg

अंबिकापुर. Rare Railbow Squirel: जंगलों में यूं तो कभी-कभी कई प्रकार के दुर्लभ जीव जंतु देखने को मिलते हैं इनके दर्शन कभी-कभी ही होते हैं। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत मतिरंगा जंगल से सामने आया है। यहां एक पक्षी प्रेमी ने दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी को अपने कैमरे में कैद किया है, इसे मालाबार जायंट गिलहरी (Malabar Giant Squirel) के नाम से भी जाना जाता है। उसके शरीर पर कई रंग पाए जाते हैं इस कारण इसे इंद्रधनुषी गिलहरी कहा जाता है।


गौरतलब है कि सरगुजा जिला पहाड़ों व वनों से आच्छादित है। यहां तरह-तरह के जीव जंतु विचरण करते हैं कई दुर्लभ पक्षी या जीव दूसरे राज्यों से यहां पहुंच जाते हैं। इसी बीच एक दुर्लभ जीव मालाबार जायंट गिलहरी सरगुजा के मतरिंगा जंगल में देखने को मिली है।

इसके शरीर पर काला, पीला, भूरा, नारंगी, लाल सहित कई अन्य रंग होते हैं, इस कारण इसे इंद्रधनुषी गिलहरी भी कहते हैं। यह गिलहरी दक्षिण भारत व मध्य भारत में मिलते हैं।

सरगुजा जिले के लिए यह पहला मौका है जब इंद्रधनुषी गिलहरी को किसी ने देखा हो। इंद्रधनुषी गिलहरी को पक्षी प्रेमी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में कैद किया है। इससे पूर्व सरगुजा में उडऩे वाली गिलहरी भी देखी जा चुकी है।

20 फीट तक लगाती है छलांग
मालाबार जायंट गिलहरी या इंद्रधनुषी गिलहरी डेढ़ से 3 फीट तक लंबी होती है। यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर करीब 20 फीट की छलांग लगा सकती है। यह ऊंचे पेड़ों पर रहती है ताकि कोई इसका शिकार न कर सके। अमूमन तेंदुए, बाज, उल्लू, लायन टेल मकाउ बंदर इसका शिकार करते हैं।


महाराष्ट्र में राजकीय जीव का दर्जा है प्राप्त
मालाबार ज्वाइंट गिलहरी या इंद्रधनुषी गिलहरी (Rainbow squirell) को महाराष्ट्र में राजकीय जीव का दर्जा प्राप्त है। इसे महाराष्ट्र में शेकारू कहते हैं। यह अपना घोंसला ऊंचे पेड़ों पर छोटी टहनियों पर बनाती है। यह शाकाहारी होती है तथा फल फूल नट्स खाती है।

Published on:
25 Jun 2023 09:12 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया