अंबिकापुर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को दी दर्दनाक मौत, रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हादसा

Road accident: मृत युवकों के परिजनों में पसर गया है मातम, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
2 min read
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को दी दर्दनाक मौत, रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हादसा
2 young man dead body on road

अंबिकापुर. शहर से लगे ग्राम डिगमा निवासी दो युवक अपने रिश्तेदार के घर से बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर (Road accident) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। वहीं ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। शनिवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शवों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। 2 युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। (Road accident)


अंबिकापुर से लगे ग्राम डिगमा निवासी रूपम चेरवा पिता रामभजन 32 वर्ष तथा मनबोध चेरवा पिता राधेलाल 22 वर्ष शुक्रवार को प्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम परमेश्वरपुर में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। शाम करीब 6 बजे दोनों वहां से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

दोनों बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम दुरती मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि जरही की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक पीबी 2 जी-4748 ने उन्हें टक्कर (Road accident) मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहां से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रतापपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का शव प्रतापपुर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


परिजनों में पसरा मातम
हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजन को मोबाइल पर सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शनिवार की सुबह पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया। (Road accident)

Published on:
18 Jul 2020 01:55 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है