अंबिकापुर

पिता के साथ घूमने निकले 5 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता जिंदगी-मौत से लड़ रहा जंग

Road Accident: ओवरटेक कर निकलते समय ट्रैक्टर (Tractor) ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में पिता-पुत्र को अस्पताल (Hospital) में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Road accident
Accident

अंबिकापुर. रघुनाथनगर मिशन चौक के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान 5 साल के मासूम बेटे की मौत (Death in road accident) हो गई। जबकि पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इधर बेटे की मौत से मां सदमे में है।


सरगुजा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी जय लाल अपने छोटे भाई तीजन व 5 साल के बेटे अभिमन्यू के साथ बाइक से लमगांव से घर लौट रहा था।

रास्ते में रघुनाथपुर मिशन चौक के पास ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलना चाह रहा था, इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जयलाल व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि तीजन को मामूली चोटें आईं।


पुत्र ने अस्पताल में तोड़ा दम
पिता-पुत्र को इलाज के लिए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान अभिमन्यू की मौत (Son death) हो गई। वहीं जय लाल का इलाज चल रहा है। मासूम बेटे की मौत से परिजनों व गांव में मातम पसर गया है।

Published on:
12 Aug 2021 09:13 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से