अंबिकापुर

बाइक पर 2 युवतियों के साथ घूमने निकले युवक को ट्रक ने लिया चपेट में, कुचलकर मौत

Road accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर शहर से लगे शंकरघाट के पास हुआ हादसा, हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, दोनों हैं सगी बहनें
2 min read
Road accident
Injured girls in hospital

अंबिकापुर. Road accident: बाइक पर दो युवतियों को बैठाकर घूमने निकले युवक को शहर से लगे शंकरघाट के पास अंबिकापुर से बलरामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। तेज टक्कर से तीनों सडक़ पर गिरे, इस दौरान युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों युवतियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों सगी बहनें हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी युवक सुनील पिता स्व. राजलाल 18 वर्ष अंबिकापुर के सुभाषनगर में रहकर कॉलेज में पढ़ाई करता था। वह सोमवार की शाम को बाइक से कुसमी निवासी 2 सगी बहनों सरोजनी पैंकरा 19 वर्ष व मेनका पैंकरा पिता परमेश्वर पैंकरा 20 वर्ष के साथ घूमने निकला था।

तीनों गोधनपुर क्षेत्र से निकलकर बांसबाड़ी होते हुए शंकरघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर से बिहार जा रहे ट्रक ने नेशनल हाइवे 343 पर शहर से लगे शंकरघाट के पास बाइक तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की टक्कर से तीनों सडक़ पर जा गिरे। इस दौरान युवक ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों युवतियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई।


पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है।


ट्रक चालक मौके से फरार
इधर हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर कुछ दूर तक गया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर ट्रक छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
20 Mar 2023 09:56 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video